एक्सप्लोरर

Ajmer News: दूध की कीमतों पर लंपी का असर, अजमेर डेयरी का दूध 2 रुपये लीटर महंगा

गायों की मौत और बीमारी के कारण दूध कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई है. अजमेर दुग्ध संघ पर लगभग 25 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त आर्थिक भार होगा.

Ajmer News: राजस्थान में तेजी से पैर पसार रही लंपी बीमारी का असर अब दूध की कीमतों पर होने लगा है. गायों में बीमारी फैलने के बाद दूध कलेक्शन में आई कमी के कारण अजमेर सरस डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. अब ग्राहकों को प्रति लीटर दो रुपए ज्यादा देने होंगे. ऐसे में आने वाले त्योहारों में जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाली है.

अजमेर जिले में 10 हजार गायें संक्रमित
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के मुताबिक, अजमेर जिले में लंपी के प्रकोप से करीब 10 हजार गायें संक्रमित हैं. संक्रमण के कारण इलाज के अभाव में तकरीबन 4 हजार गायों की मौत हो गई है. गायों की मौत और बीमारी के कारण दूध कलेक्शन में तेजी से गिरावट आई है. जिला दुग्ध उत्पादक संघ के दूध संकलन में रोजाना करीब एक लाख लीटर की कमी आई है.

महंगाई के कारण बढ़े खर्चे
महंगाई के कारण पशु आहार के भाव भी बढ़ गए हैं. बिजली-पानी एवं पशुओं के रखरखाव का खर्च भी बढ़ा है. इस बीच प्राकृतिक प्रकोप के कारण दुग्ध उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट आई है.

25 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार
अजमेर डेयरी ने 21 फरवरी 2022 से अब तक 6 बार दूध के भावों में वृद्धि की है. 8.55 पैसे प्रति फैट करने से अब दुग्ध उत्पादकों को करीब 55 रुपए से 56 रुपए भुगतान करना होगा. अजमेर दुग्ध संघ पर लगभग 25 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त आर्थिक भार होगा.

आर्थिक भार कम करने की कवायद
आर्थिक भार बढ़ने पर डेयरी संघ की चिंता भी बढ़ गई है. ऐसे में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दूध का बिक्री मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है. अब 8 सितंबर से अजमेर सरस डेयरी का दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा. दूध के सभी ब्रांड पर यह वृद्धि की है. संघ का मानना है कि श्राद्ध पक्ष, नवरात्रा और दीपावली पर्व पर दूध कलेक्शन और बिक्री का संतुलन बनाने के लिए रेट बढ़ाने का फैसला उपभोक्ता हित में है. ऐसा करने से उपभोक्ताओं को दूध समय पर और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: एम्स में स्टूडेंट्स ने 95 परिवारों को लिया गोद, 5 साल तक ट्रैक करेंगे हेल्थ रिकॉर्ड

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत का दावा, कहा- राजस्थान में 88 फीसदी परिवार स्वास्थ्य बीमा के दायरे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget