एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश से खराब हो गई फसल तो इस नंबर पर दें सूचना, जल्द होगी भरपाई

खरीफ 2022 में बीमित फसल को जलभराव के कारण नुकसान होने पर घटना घटने के 72 घंटे में जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को सूचना देना आवश्यक है.

Rajasthan News: राजस्थान के कई जिलों में अतिव्रष्टि और भारी बारिश का दौर जारी है. कई क्षेत्रों में जलभराव व नदियां उफनने लगी हैं. वहीं इस अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द मिले, इसको लेकर सीएम गहलोत ने मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देशित किया है. राज्य में हो रही बरसात से जलभराव के कारण फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई के लिए 72 घंटे के अंदर जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को सूचना देना जरूरी है.

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कुछ स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों में नुकसान होने की आशंका है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत जलभराव के कारण बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है. खरीफ 2022 में बीमित फसल को जलभराव के कारण नुकसान होने पर घटना घटने के 72 घंटे में जिले में कार्यरत बीमा कंपनी को सूचना देना आवश्यक है. 

72 घंटे में करें सूचित
किसानों की फसलों में हो रहे नुकसान की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर और क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से दे सकते हैं. इसके अलावा प्रभावित किसान जिलों में कार्यरत बीमा कंपनी, कृषि कार्यालय और संबंधित बैंक को भी हानि प्रपत्र भरकर सूचना दे सकते हैं. लेकिन किसान द्वारा घटना घटने के 72 घंटे में संबंधित बीमा कंपनी को सूचित किया जाना जरूरी है. 

इस नंबर पर करें कॉल
कृषि मंत्री ने राज्य में कार्यरत बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि बूंदी, डूंगरपुर और जोधपुर के किसान फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के नंबर 18002664141 पर सूचना दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें

In Pics: राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो इन लजीज डिश को जरूर करें ट्राई, कभी नहीं भूलेंगे स्वाद

Rajasthan News: पिनाका मिसाइल के नए वर्जन से दोगुनी होगी सेना की ताकत, पाकिस्तानी सरहद के पास हुआ सफल परीक्षण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget