एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत सरकार ने गुलाबी नगर को चार जिलों में बांटा, अब कुछ ऐसी होगी जयपुर जिले की नई तस्वीर

Rajasthan New Districts: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के नए जिलों के गठन के बाद जयपुर चार भागों में बंट गया. इसमें जयपुर, दूदू, जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली बहरोड शामिल हैं.

Jaipur District: राजस्थान में नए जिलों के गठन के बाद राजधानी जयपुर को चार भागों में बांट दिया गया है. अब जयपुर जिले से बंटे हुए कुल चार जिले होंगे. दूदू, कोटपुतली बहरोड और जयपुर ग्रामीण जिला बनाया गया है. अशोक गहलोत सरकार का कहना है कि इससे जनता को अपनी परिवेदनों के निस्तारण के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी. जिसके चलते जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा एवं आमजन के समय एवं धन की भी बचत होगी.

वहीं जमीन को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं हैं. तहसीलों के बंटवारे को लेकर भी कई तरह का विरोध भी हो रहा है. जयपुर में अब तक 15 उपखंड, 22 तहसील, 13 उप तहसील, 22 पंचायत समितियां, 602 ग्राम पंचायत, 13 नगर पालिकाएं, 2 नगर निगम एवं 1 नगर परिषद के अलावा 19 विधानसभा क्षेत्र एवं 2 लोकसभा आते थे. अब इसका स्वरूप बदल रहा है. 

जयपुर जिले की स्थिति 

बंटवारे के बाद भी जयपुर जिले का मुख्यालय जयपुर ही होगा. जिसमें तीन उपखंड जयपुर, आमेर एवं सांगानेर शामिल हैं. जयपुर उपखंड में नगर निगम जयपुर हैरिटेज एवं नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अन्तर्गत आने वाला समस्त भाग, तहसील कालवाड़ का नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अन्तर्गत आने वाला समस्त भाग शामिल है. आमेर उपखंड में आमेर तहसील का नगर निगम हैरिटेज के अन्तर्गत आने वाला समस्त भाग एवं सांगानेर उपखंड में सांगानेर तहसील का नगर निगम ग्रेटर के अन्तर्गत आने वाला समस्त भाग शामिल होगा. आने वाले दिनों में विधानसभा और लोकसभा सीटों का भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. 

जयपुर ग्रामीण जिले की स्थिति 

जयपुर ग्रामीण जिले में कुल 13 उपखंड शामिल हैं. जिनमें जयपुर, सांगानेर, आमेर उपखंड के नगर निगम परिक्षेत्र के अतिरिक्त समस्त क्षेत्र, बस्सी, चाकसू, जमवारामगढ़, चौमूं, सांभरलेक, माधोराजपुरा, रामपुरा डाबड़ी, किशनगढ़ रेणवाल, जोबनेर, शाहपुरा को रखा गया है. 

दूदू जिले की स्थिति 

दूदू जिले की स्थिति में बदलाव है. अब इसमें कुल 3 उपखंडों एवं 3 तहसीलों को शामिल किया गया है. दूदू जिले में मौजमाबाद, दूदू एवं फागी उपखंड एवं तहसीलें शामिल की गई है. 

कोटपूतली-बहरो जिले की स्थिति 

कोटपूतली-बहरोड जिले में कुल 7 तहसीलों को शामिल किया गया है. जिनमें बहरो, बानसूर, नीमराणा, नारायणपुर, कोटपूतली, विराटनगर, पावटा तहसीलें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: आज से 50 जिलों और 10 संभाग वाला राज्य बना राजस्थान, सरकार ने जारी किया नया मैप

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
कोटा: महंत देवानंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, धारदार हथियार से 26 जगह वार
Bikaner News: बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
बीकानेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा, रेप, ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
'अगर सचिन पायलट अपनी गलती मान लेते तो...', मानेसर कांड का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget