एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स ने बनाया स्मार्ट Dustbin, ओवरफ्लो होने पर सफाईकर्मी को करेगा अलर्ट

Udaipur: उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने “स्वस्थम-स्मार्ट अपषिष्ट प्रबंधन प्रणाली” नामक उपकरण बनाया है, जो कचरा भर जाने पर सफाईकर्मी को सूचित करेगा.

Rajasthan News: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान का देशभर में काफी प्रबाव पड़ा है. अब पहले की तरह बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में गंदगी नहीं दिखाई देती है. यही नहीं इस अभियान ने कई इनोवेशन भी दिए. हालांकि, इस अभियान में एक परेशानी अभी भी है कि कचरा फेंकने के लिए कचरा पात्र तो लगा दिए गए हैं, लेकिन मैनेजमेंट सही नहीं होने पर वह ओवर फ्लो होने के बाद भी वैसे के वैसे पड़े रहते हैं. इससे उस क्षेत्र में गंदगी रहती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने ऐसा डस्टबिन (dustbin) तैयार किया है, जो उसके लेवल तक भरने के बाद वह सफाईकर्मी को खाली करने का अलर्ट देगा. 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्णाटक ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग कॉलेज सीटीएई में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत छात्रों को इनोवेशन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर अपने विचारों को मूर्त रूप देने मे सहयोग करता है. इसी के तहत महाविद्यालय के इलेक्ट्रोनिक एंव संचार अभियांत्रिकी शाखा के छात्रों प्रियंका पाण्डेय, आदित्य कुमावत और सूर्य प्रताप सिंह भाटी ने विभागाध्यक्ष डॉ. नवनीत अग्रवाल के निर्देशन में “स्वस्थम-स्मार्ट अपषिष्ट प्रबंधन प्रणाली” नामक उपकरण बनाया है. 

इंडियन पेटेंट कके लिए किया आवेदन
यह तकनीक इंटरनेट आफ थिग्ंस (आई.ओ.टी.) का प्रयोग करते हुए बनाया गया है. कचरा पात्र में एकत्रित हुए कचरे के उच्चतम भरने पर मैसेज के माध्यम से नगर-निगम अथवा जो भी इसके लिए आदेशित हैं, उन्हें तत्काल कचरा पात्र को खाली करने के लिए कहेगा. सिस्टम के बिन लेवल को 0 परसेंट से 100 परसेंट पर कही भी सेट किया जा सकता है. इससे जगह-जगह भरे हुए कचरा पात्र को न केवल यथा समय खाली किया जा सकेगा बल्कि कचरा फैलने की समस्या का समाधान और स्वचछ भारत मिशन की ओर एक अहम कदम होगा. डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस नवाचार का इंडियन पेटेंट के लिये भी आवेदन कर दिया गया है.

कॉलेज में लगाए डस्टबिन मोबाइल से हो रही मॉनिटरिंग
सीटीएई महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी.के. सिंह ने बताया कि इस नवाचार के माध्यम से न केवल कॉलेज परिसर अपितु उदयपुर शहर में भी कचरा फैलने की समस्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. इस नवाचार से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होने वाली गदंगी से मौसमी बीमारीयों से भी राहत मिलेगी. डॉ. सिंह ने बताया कि अभी इस प्रोजेक्ट की टेस्टिंग महाविद्यालय के तीन अलग अलग लोकेशन पर बिन्स(नोड्स) को एक किलोमीटर कि रेंज में इनस्टॉल करके किया गया है, जो एक सेंट्रल नोड कि सहायता से कंट्रोल हो रहा है. इसे एक्सटेंड करके नंबर ऑफ़ नोड्स बढ़ाये जा सकते हैं. सेंट्रल कंट्रोल यूनिट को लैपटॉप कि सहायता से जोड़ कर विभिन्न डस्टबिंस की जीपीएस लोकेशन और उनका फिल लेवल की मॉनिटरिंग की जाती है. ये सारी ऑब्जरवेशन यूजर के मोबाइल पर भी ट्रैक होती है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में अधिकारी नियुक्त करना भूल गई सरकार? भरत सिंह ने CM गहलोत को पत्र लिखकर दिलाया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget