एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा, राजस्थान में गरीबों को 500 रुपये में मिलेंगे उज्जवला गैस सिलेंडर

Jaipur News: अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा में अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था. आज रसोई गैस का सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में एक अप्रैल से BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर. गहलोत सोमवार को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

अशोक गहलोत की घोषणा

इस तरह अशोक गहलोत की सरकार ने बजट पेश करने से पहले गरीबों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था. गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगले महीने बजट पेश करुंगा. मैं ज्यादा घोषणा नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा कि हम इस दायरे में आने वाले लोगों की स्टडी करवा रहे हैं. लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को  500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देंगे. इस समय इस सिलेंडर की कीमत करीब 1040 रुपये है.

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है’, इसलिए वह 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं.'राहुल गांधी सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस नेता ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं से कहा,''नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं.''  उन्होंने कहा,''आपका बाजार नफरत का है, मेरी दुकान मोहब्बत की है.''

गांधी ने कहा कि बीजेपी नेताओं को भी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के लिए आगे आना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा, ''अंत में उन्हें यही करना पड़ेगा क्योंकि हमारा देश मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं.'' सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे. गांधी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय योजना की खुलकर प्रशंसा की.

ये भी पढ़ें

Bundi: गर्लफ्रेंड नहीं देती थी अटेंशन, तो पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget