एक्सप्लोरर

Rajasthan: दो जाट नेताओं की बीच फंसे सीएम गहलोत, हनुमान बेनीवाल को लेकर हरीश चौधरी ने लगाया ये आरोप

Rajasthan: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर रही है. हाल ही में सरदारशहर विधानसभा की सीट पर हुए. उपचुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी.

Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है. इसके साथ ही एक बार फिर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सियासी संग्राम राजस्थान कांग्रेस में शुरू हो चुका है.बाड़मेर जिले के कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने एक बार फिर पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध चलकर सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है. विधायक हरीश चौधरी बाड़मेर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

इस दौरान मंच से संबोधित करते हरीश चौधरी ने कहा "राजस्थान में कांग्रेस, बीजेपी और तीसरी पार्टी है वो पार्टी हमारे सीएम अशोक गहलोत की प्रायोजित की हुई पार्टी है. मैं यह बात बड़ी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, कि वो हमारे सम्माननीय माननीय मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीधी हमारी और कांग्रेस पार्टी की मदद करें." हरीश चौधरी का निशाना राजस्थान की तीसरी पार्टी आरएलपी और सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर भी था.

हरीश चौधरी और सांसद हनुमान बेनीवाल एक दूसरे के हैं धुर विरोधी

राजस्थान की राजनीति में जाट वोट बैंक को लेकर हरीश चौधरी और सांसद हनुमान बेनीवाल एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल जब भी बाड़मेर जाते हैं, तो हरीश चौधरी पर जुबानी हमला बोलते हैं. वहीं सांसद हनुमान बेनीवाल पर बायतु में हुए हमले का जिम्मेदार भी हरीश चौधरी को मानते हैं. इसको लेकर संसद के हस्तक्षेप के बाद हरीश चौधरी के भाई सहित 15 लोगों के खिलाफ सांसद पर हमला करने की एफआईआर भी दर्ज की गई है. यह केस करीब 3 साल बाद पुलिस ने दर्ज किया है.

ओबीसी आरक्षण को लेकर अपने ही सरकार पर बोला था हमला

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी पिछले दिनों चौहटन इलाके में कापराऊ गांव में सरपंच हरजी राम सेवक की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. हरीश चौधरी पहले गहलोत कैंप के विधायक माने जाते थे, लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. तब से ही सीएम गहलोत व हरीश चौधरी के रिश्तो में दरार देखी जा रही है. हालांकि सीएम अशोक गहलोत ने ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की मांग को पूरा कर दिया था

जाट वोट बैंक पर बढ़ता आरएलपी का वर्चस्व

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर रही है. हाल ही में सरदारशहर विधानसभा की सीट पर हुए. उपचुनाव के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी. आरएलपी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल की जाट वोट बैंक पर धीरे-धीरे पकड़ मजबूत होती जा रही है. यह बढ़ा कारण है कि हरीश चौधरी ने हनुमान बेनीवाल को अशोक गहलोत का साथी बता रहे हैं.

Kota News: पास करने के लिए शारीरिक संबंध की डिमांड कर रहा था प्रोफेसर, राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम करेगी जांच

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget