एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस मुख्यालय में इस तारीख से फिर से लगेगा मंत्री दरबार, दो-दो मंत्री करेंगे जन सुनवाई, देखें शेड्यूल

PCC Headquarters: राजस्थान में कांग्रेस मुख्यालय में फिर से मंत्री दरबार लगाया जायेगा. इसको लेकर 23 मई से 16 जून तक जनसुनवाई का टाइम टेबल जारी किया गया है.

Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के विकास के लिए सक्रिय हो गए हैं. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बार फिर मंत्री अगले सोमवार से जनसुनवाई करेंगे. सप्ताह के पहले तीन दिन तक मंत्रियों की जनसुवाई होगी है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रियों की जनसुनवाई का टाइम टेबल जारी किया है. सप्ताह में तीन दिन सोमवार से बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंत्री पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

ये रहेगा टाइम टेबल?

राजस्थान विधानसभा में बजट घोषणा के बाद बजट के दौरान लिए गए फैसलों को धरातल पर लाने की जुगत में गहलोत सरकार के मंत्रियों की बैठकें शुरू हो चुकी है. विधानसभा के बजट सत्र के कारण फरवरी में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों की जनसुनवाई बंद कर दी गई थी. अब इसे फिर शुरू करने का फैसला किया है. हर दिन दो मंत्री और तीन पार्टी पदाधिकारी जनसुनवाई में रहेंगे. इसको लेकर 23 मई से 16 जून तक जनसुनवाई का टाइम टेबल जारी किया गया है.

Alwar News: अलवर पहुंचे हॉलीवुड के सुपरस्टार जेरेमी रेनर, अनिल कपूर के साथ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग

सभी की समस्याओं को सुना जायेगा

पीसीसी मुख्यालय में लगने वाले मंत्री दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा. मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए जाएंगे. हालांकि शेड्यूल में उन्हीं मंत्रियों को शामिल किया गया जिनका पूर्व में मंत्री दरबार में नंबर नहीं आ पाया था.

ये मंत्री करेंगे जन सुनवाई

पहले दिन 23 मई को वन मंत्री हेमाराम चौधरी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद जनसुनवाई करेंगे. अगले दिन 24 मई को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान, 25 मई को जलसंसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेंश, 30 मई को सहकारिता मंत्री पवरसादीलाल मीणा, आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल, 31 मई को पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा.

एक जून को ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीण और टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, 6 जून को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला, 7 जून को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, श्रम राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई, 8 जून को पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना, 13 जून को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, अीएडी मंत्री अर्जुन बामणिया, 14 जून को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और 15 जून को जलदाय मंत्री महेश जोशी, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग जनसुनवाई करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: महंगाई की मार से जेल के कैदियों का बढ़ा खर्चा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget