एक्सप्लोरर

Rajasthan: 9 जिलों में स्थानीय निकाय के उपचुनाव की तारीख घोषित, 5 नवंबर को कराया जाएगा मतदान

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नवंबर महीने में 9 जिलों में नगरीय और ग्रामीण निकायों में उपचुनाव होने हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान और मतगणना दोनों एक ही दिन कराई जा रही है.

Rajasthan Local Body Bypoll: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले अभी एक बड़ा चुनाव 9 जिले में होने जा रहा है. जिसका परिणाम का असर विधानसभा के चुनाव पर भी पड़ सकता है. निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने प्रदेश के 9 जिलों के नगर निकायों में 5 नवंबर को चुनाव होगा की घोषणा की है.

पांच नवबंर को अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन-नागौर, पाली, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर जिले में नगर निकाय और ग्रामीण निकाय में उपचुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे. पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, 21 सरपंच और 271 पंच के पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त 26 उप सरपंचों के पदों पर भी उपचुनाव कराए जाने वाले हैं. सरपंच और पंच के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और  नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है. मतदान 5 नवंबर को कराया जाएगा.  मतगणना भी 5 नवंबर को ही होगी और उप-सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा. 

इन जिलों में खाली हैं इतने पद 

अजमेर जिले की नगर परिषद केकड़ी में 9 पद, बांसवाड़ा जिले के नगर परिषद बांसवाड़ा में 9 पद, बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका के तीन पद, दौसा जिले के महवा नगरपालिका में 14 पद, धौलपुर के नगर परिषद में 51 पद खाली हैं. डीडवाना कुचामन और नागौर जिले की नगर परिषद कुचामन में 7 पद खाली हैं. पाली जिले की नगर पालिका तखतगढ़ में 17 पद, सवाई माधोपुर नगर परिषद में पांच पद और श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर की नगर पालिका में 24 पद खाली हैं.

मई में 12 जिलों में हुए थे उपचुनाव
बता दें कि इससे पहले मई में राज्य के 12 जिलों की 14 सीटों पर नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर उपचुनाव कराए गए थे.14 में से 8 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं. चार सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी. चुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि उपचुनाव के नतीजे ने साबित कर दिया है कि सीएम गहलोत सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें-  राजस्थान के  9 जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीख घोषित, 5 नवंबर को कराया जाएगा मतदान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget