एक्सप्लोरर

Rajasthan: सोयाबीन तेल फैक्ट्री में गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

Accident in soybean oil factory: कोटा के रानपुर में स्थित शिव एडिबल फैक्ट्री में जहरीली गैस के चलते 2 मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है. साथ ही 3 मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है.

Kota Accident: कोटा के रानपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक तेल फैक्ट्री में टैंक साफ करते समय गैस बनने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला सोमवार (15 मई) कि शाम का है. घायलों को तलवंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी मेंं रखवाए गए हैं. परिजन अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं. हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच की बात कर रही है.

वेस्ट निकालते समय हुआ हादसा
पुलिस उप अधीक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि रानपुर क्षेत्र में शिव एडिबल फैक्ट्री है. इसमें सोयाबीन की गाद (वेस्ट) को टीपी टैंक में भर दिया जाता है. जिसकी  कुछ समय बाद सफाई होती है उसी के तहत सोमवार अपराह्न 4 बजे करीब टीपी टैंक में गाद को निकालने के लिए 5 मजदूर टैंक में उतरे थे, जिसें चूना और अन्य केमिकल का उपयोग किया जाता है, संभवतया उसी से गैस बनी और दो मजदूरों की मौत हो गई.

सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम
लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने बताया कि वह नरेगा का कार्य देखने गए थे वहां भीड होने पर पता चला कि हादसा हो गया. एमबीएस आकर देखा तो यहां प्रशासन का और फैक्ट्री का कोई व्यक्ति नहीं था. यहां उन लोगों को होना चाहिए और मृतकों के परिजन व घायलों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में सुरक्षा के कोई संसाधन नहीं हैं,कोई मास्क उन्हें नहीं दिया गया और ना ही कोई सुरक्षा इक्विपमेंट थे. फैक्ट्री संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है साथ ही मृतक मजदूर परिवार के व्यक्ति हैं ऐसे में हर संभव मदद होनी चाहिए. वहीं मृतक लोकेश के भाई ने भी मुआवजे की मांग की है.

एक मजदूर की दो वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी
हादसे में राम रतन भील और लोकेश बैरवा की मौत हो गई है. जबकि उच्छव सिंह, मुकेश और जीतेन्द्र रैगर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने दोनों शव एमबीएस अस्पताल की मौचरी में रखवाए हैं. मृतक राम रतन के भाई राजू ने बताया कि उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई है. वह पूरे परिवार का खर्च भी वहीं चलाता था. उसके 6 माह की एक छोटी बच्ची है, ऐसे में उन्होंने 10 से 12 लाख मुआवजे की मांग की है.

ये भी पढें: Rajasthan: चाय की थड़ी चलाने वाले के खाते में दुबई से आए 43 लाख रुपये, फिर हुआ ये बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget