एक्सप्लोरर

Rajasthan School Reopen: अनलॉक हुआ राजस्थान, पूरी क्षमता के साथ खुले स्कूल, जानें नई गाइडलाइंस

Rajasthan Corona Guidelines: राजस्थान में स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं. नई गाइडलाइंस के तहत कई प्रकार की छूट दी गई हैं. अब शादियों में पूरी क्षमता के साथ मेहमान बुलाए जा सकेंगे. 

Rajasthan School Reopen: कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और केस कम होने के बाद राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने अधिकांश पाबंदियों को हटा लिया है. इसके साथ ही आज से नई गाइडलाइंस लागू हो गई हैं जिसमें कई प्रकार की छूट दी गई हैं. नई गाइडलाइंस में पहली से 5वीं तक के बच्चों के स्कूल (School) खोलने की मंजूरी दी गई है. अभी तक छठी से 12वीं तक की कक्षाएं ही ऑफलाइन चल रही थी, अब छोटे बच्चों की भी ऑफलाइन क्लास शुरू हो गई हैं. स्कूल में ऑफलाइन क्लास के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है. आज से शादियों में ढाई सौ मेहमानों की पाबंदी भी हट गई है, पूरी क्षमता के साथ मेहमान बुलाए जा सकेंगे. 

वैक्सीनेशन पर जोर
दरअसल, करीब 2 साल बाद राजस्थान पूरी तरह अनलॉक हो गया है. इस बीच कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पहले से जारी गाइडलाइंस की अधिकांश पाबंदियों को हटा लिया गया है. अब नई गाइडलाइंस के हिसाब से वैक्सीनेशन पर जोर दिया गया है. बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट या 72 घंटे की आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है. 

यात्री इस बात का रखें ध्यान
घरेलू हवाई यात्रा या ट्रेन से यात्रा कर राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए ये अनिवार्य होगा. यदि कोई यात्री डबल डोज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या आरटी-पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं दिखा पाता है, तो उसे जांच करवाना अनिवार्य होगा. आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक संबंधित यात्री को 7 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा. 

पूरी क्षमता के साथ खुले होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स
विदेश से राजस्थान आने वाले सभी यात्रियों के लिए भी एयरपोर्ट पर कोविड टीम को आवश्यक रूप से आरटी-पीसीआर जांच करना अनिवार्य होगा. आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक विदेश से आने वालों को 7 दिन तक के लिए संस्थागत या होम क्वारंटाइन किया जाएगा. इसके अलावा शादियों से लेकर हर समारोह में अब अनलिमिटेड लोग शामिल हो सकेंगे. ढाई सौ लोगों की लिमिट हटा दी गई है. क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, जिम, सिनेमा, मल्टीप्लेक्स अब 100 फीसदी क्षमता से खुल सकेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Udaipur News: बेटों ने घर से निकाला तो दो बुजुर्गों ने रखा अपराध की दुनिया में कदम, कारनामे जान दंग रह जाएंगे आप

शादी के बाद दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि उड़ गए पति के होश, बोला- 2 महीने हो गए अब तक....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
जोधपुर में 7वीं मंजिल से गिरकर शख्स की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget