एक्सप्लोरर

राजस्थान में कितने शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता? रविंद्र सिंह भाटी के सवाल पर मंत्री ने दिया ये जवाब

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के लिए जिला स्तर पर हर महीने विशेष नागरिकता शिविर आयोजित किए जाएंगे.

Rajasthan News: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान सरकार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए विशेष शिविर लगाएगी. साथ ही उन्होंने विधायक रविंद्र सिंह भाटी के सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि अभी तक कितने शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी गई है.

दरअसल, राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री की ओर से मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे. इस दौरान गजेंद्र सिंह ने कहा कि शरणार्थियों को जल्द से जल्द नागरिकता देने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है. उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकृत किया गया है.

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्री गजेंद्र खींवसर ने बताया कि पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के लिए जिला स्तर पर हर महीने विशेष नागरिकता शिविर आयोजित किए जाएंगे. मंत्री ने कहा कि इस संबंध में जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं. मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के अनुसार, राज्य में 2016 से 2024 तक अब तक 2,329 लोगों को नागरिकता दी गई है. वर्तमान में कुल 1,566 आवेदन लंबित हैं. इनमें से 300 मामलों में इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट का इंतजार है.

इससे पहले विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री गजेंद्र खींवसर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों में पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए 373 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 84 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है और 289 आवेदन लंबित हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर आई बड़ी अपडेट, जानिए कहां से संदेश आने का है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget