एक्सप्लोरर

Gangster Kuldeep Jaghina: पुलिस वालों की आंखों में मिर्ची डाल गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोलियों से भूना, पेशी पर ले जाते समय हुआ अटैक

Rajasthan News: जयपुर से भरतपुर पेशी पर लाते समय हलेना थाना क्षेत्र के अमोली टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दी, जिसमे गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या हो गई.

Rajasthan News: हार्डकोर अपराधी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल पर आज जयपुर से भरतपुर पेशी पर लाते समय हलेना थाना क्षेत्र के अमोली टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दी, जिसमे गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या हो गई, जबकि साथी घायल हो गया. पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची है. वहीं इस मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुलदीप कृपाल जघीना की हत्या के मामले में जयपुर जेल में बंद था और आज कोर्ट में तारीख पेशी पर बस द्वारा लेकर आ रहे थे रास्ते में हो गई फायरिंग.

पेशी के दौरान गोलियों से भूना
जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों को पुलिस जयपुर जेल से राजस्थान रोडवेज की बस में सवार होकर भरतपुर कोर्ट पेशी के लिए ला रही थी. उसी उसी दौरान भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अमोली टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस के आगे बदमाशों ने अपनी गाड़ी लगाकर कुछ अज्ञात बदमाश हथियारों से लैस होकर बस में घुस गए और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर गैंगस्टर कुलदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बस में फायरिंग होने से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. 

किए 15 राउंड फायर      
बदमाशों ने गैंगस्टर कुलदीप पर लगभग 15 राउंड फायर किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गैंगस्टर कुलदीप का साथी विजयपाल बच गया. वहीं बस के अंदर सवार दो यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
  
गौरतलब है की हार्डकोर अपराधी कुलदीप उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना का रहने वाला था. जिसने 4 सितम्बर 2022 को अपने ही गांव के एक गैंगस्टर कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जब कृपाल सिंह अपनी कार में सवार होकर सर्किट हाउस से अपने घर जा रहा था. कुलदीप ने अपने ही गांव के गैंगस्टर कृपाल सिंह की अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की थी उसी केस में पुलिस आज कुलदीप और उसके साथी विजयपाल को भरतपुर कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी.

कुलदीप के परिजनों में गुस्सा
कृपाल जघीना की हत्या को अंजाम देने के बाद कुलदीप जघीना भी अपने साथियों के साथ फरार हो गया था. मगर पुलिस ने 9 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. तभी से यह बदमाश जेल में थे. कुलदीप की गोलीमार कर हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और कुलदीप की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर मृतक के गांव और परिजनों में रोष व्याप्त है, जिन्होंने जिला अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है.

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का 
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि 2 मुलजिम कुलदीप और विजयपाल को जयपुर जेल से चलानी गार्ड राजस्थान रोडवेज की बस से पेशी पर कोर्ट ला रहे थे उसी समय अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने मुल्जिम कुलदीप के मुंह पर फायरिंग कर दी जिसमें कुलदीप की मौत हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी. जिस गाड़ी से बदमाश आए थे उसको जब्त कर लिया गया.

ये भी पढ़े

Jaisalmer Accident: जैसलमेर में निजी स्कूल की बस पलटी, 1 टीचर की मौत, 37 बच्चे हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget