एक्सप्लोरर

Kota News: विधानसभा में गूंजा कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या का मामला, विधायक ने सरकार से की ये मांग

Rajasthan: बारां-अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल ने विधानसभा में कोटा कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों की आत्महत्या का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के उचित प्रबंध होने चाहिए.

Kota Coaching Students Suicide: कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या का मामला विधानसभा में भी गूंजा. कोटा ही नहीं पूरे राजस्थान में कोटा में कोचिंग स्टूडेंट को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है. बारां-अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल (Panachand Meghwal) ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरीए कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्या के लगातार सामने आ रहे प्रकरणों का मामला उठाया. विधायक पानाचन्द मेघवाल ने विद्यार्थियों की काउन्सलिंग और उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाये जाने की मांग की.

कोटा संभाग में 53 प्रकरण में से 52 कोटा के

पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि कोटा संभाग में विगत 4 वर्षों में 2019 से 2022 तक स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेन्टर के विद्यार्थियों की आत्महत्या के 53 प्रकरण दर्ज हुए हैं, इनमें से 52 प्रकरण कोटा शहर की कोचिंगों के विद्यार्थियों के ही हैं. वर्ष 2019 से 2022 तक बारां में एक स्कूली छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया. कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्या के प्रमुख कारण कोचिंग छात्रों के पढ़ाई में पिछड़ जाने के कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी होना, माता-पिता की छात्रों से उच्च महत्वकांक्षा होना, छात्रों में शारीरिक/मानसिक एवं पढ़ाई सम्बन्धी तनाव उत्पन्न होना, आर्थिक तंगी/ब्लैकमेलिंग/प्रेम प्रसंग आदि कारण हैं.

कोचिंग संस्थानों के लिए बिल लाया जाना प्रस्तावित

स्कूल शिक्षा ग्रुप 5 विभाग द्वारा कोटा शहर एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोटा सहित प्रदेशभर में संचालित कोचिंग सेन्टरों में अध्यनरत विद्यार्थियों को मानसिक सम्बल एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्रमश: 13 जून 2018 एवं 11 नवम्बर 2022 को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार द्वारा बताया गया है कि कोचिंग संस्थाओं पर नियत्रंण के लिए कानून बनाने के लिए योजना प्रकियाधीन है. विधायक पानाचंद मेघवाल ने बयान जारी कर कहा कि देश के कोने-कोने से विद्यार्थी अपना भविष्य बनाने के लिए कोटा आते हैं लेकिन जब ये विधार्थी आत्महत्या जैसा हृदय विदारक कदम उठाते हैं तो ये समाज और सरकार के लिए चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि कोचिंग विद्यार्थियों की सुरक्षा और काउंसलिंग के उचित प्रबंध किये जाने आवश्यक हैं.

यह भी पढ़ें: Urs 2023: उर्स में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा पाक जायरीनों का जत्था, अजमेर में हाई अलर्ट पर प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget