एक्सप्लोरर

संदिग्ध हालत में झील से युवक-युवती का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या? मामले की जांच में जुटी पुलिस

Udaipur News: पुलिस ने बताया कि युवक और युवती एक दूसरे को जानते थे. शुक्रवार को दोनों का शव झील में तैरता हुआ मिला. परिजनों ने युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर की झील में शुक्रवार को युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि दोनों शवों की पहचान हो गयी है. युवती गुरुवार की शाम से लापता थी. परिजनों ने युवक पर शक जताया था. युवती के रात को घर नहीं पहुंचने पर भूपालपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को तलाश करने की कोशिश की गयी. तलाश में जुटी पुलिस टीम को सफलता नहीं मिली.

जांच में सामने आया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे. शुक्रवार सुबह युवती का शव बड़ी झील में पाया गया. नाई थाने के प्रभारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि परिजनों ने अभिषेक पर बेटी धुवी को मारकर झील में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं युवक के परिजनों की ओर से खुदकुशी का मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि धुवी की उम्र 19 साल और अभिषेक की उम्र 20 साल है. दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. दोनों तरफ के परिजनों की रिपोर्ट को दर्ज कर लिया गया है. हत्या और आत्महत्या मामले की पुलिस जांच कर रही है.

झील में तैरता मिला युवती-युवक का शव

भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि युवती को तलाश करने में तीन पुलिसकर्मियों को लगाया गया. रात में मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को तलाश करने का काम शुरू हुआ. गुमशुदा युवती का पता नहीं चल सका. शुक्रवार सुबह युवती का शव बड़ी झील में तैरता हुआ पाया गया.

झील में युवक का भी शव तैर रहा था. पुलिस को बड़ी झील में दो शव की जानकारी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को झील से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया. युवक का शव भी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को दे दिया जायेगा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. 

ये भी पढ़ें-

'कई राज्यपाल हस्तक्षेप और राजनीति कर रहे हैं', पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर अशोक गहलोत का तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget