एक्सप्लोरर

बूंदी में गुरुकुल में आग लगने से तीन छात्र झुलसे, मच्छर भगाने के लिए जलाई थी नीम की पत्तियां

Rajasthan News: यह घटना देई क्षेत्र के तलावास गांव में हुई. गुरुकुल के शिक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने लड़कों की चीख सुनकर वह तुरंत दौड़े और उन्हें आग से बचाया.

Rajasthan Fire: राजस्थान के बूंदी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक गुरुकुल के कमरे में आग लगने से छात्र झुलस गए. दरअसल गुरुकुल में कथित तौर पर मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नीम के पत्तों से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क गई. इसमें तीन छात्र झुलस गए हैं. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

छात्रों ने मच्छर भगाने के लिए जलाई थी नीम की पत्तियां

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को देई क्षेत्र के तलावास गांव में घटी, जब 14 लड़के हॉल के एक कोने में मच्छर भगाने के लिए सूखी नीम की पत्तियां जला रहे थे, जहां वे फोम के गद्दों पर सो रहे थे. रात में अचानक आग की लपेटे उठने लगी. उनकी चीख पुकार सुनकर जब तक कोई बचाने पहुंचता तब तक तीन छात्र बुरी तरह झुलस गए.

60 प्रतिशत तक झुलस गए तीन छात्र

देई थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि देर रात पंखे और कूलर की हवा से राख से निकली चिंगारी फोम के गद्दे पर पड़ने से आग लग गई. बाबूलाल ने बताया कि रितेश शर्मा (13), शिवशंकर शर्मा (13) और अभिजीत शर्मा (12) 60 प्रतिशत झुलस गए.

 गुरुकुल टीचर सुरेश शर्मा ने बताई पूरी बात

गुरुकुल के शिक्षक सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात 10:30 बजे तक 14 बच्चों को पढ़ाया था. उन्होंने बताया कि कक्षाओं के बाद 10 लड़के बड़े हॉल में पंखे और कूलर चलाकर सोते थे, जब कि चार लड़के बाहर सोते थे. उन्होंने बताया कि लड़कों की चीख सुनकर वह तुरंत दौड़े और उन्हें आग से बचाया. हालांकि तब तक तीन लड़के झुलस चुके थे.

बता दें कि बीती रात मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और गई लोग झुलस गए. हालांकि मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 21 हजार बेघर घुमंतू बने जमीन के मालिक, CM भजनलाल शर्मा ने बांटे भूमि के पट्टे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget