एक्सप्लोरर

Bharatpur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पिता और उसके दोनों बेटों को उतारा मौत के घाट

Bharatpur Crime: आरोपी पक्ष ने बताया कि आपस में बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. मरने वाले पक्ष ने हमारे साथ गाली-गलौज की थी. पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के भुसावर थाना क्षेत्र (Bhusawar Police Station) के गांव पथैना (Pathina) में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया जहां दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) शुरू हो गई. फायरिंग में गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में एक पिता और उसके दोनों पुत्र शामिल हैं. 

पिता और उसके दोनों बेटों को उतारा मौत के घाट

 जानकारी के अनुसार किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. दोनों पक्षों के बीच लगभग 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही. फायरिंग होने की वजह से गांव के सभी लोगों ने अपने घरों के गेट बंद कर लिए और अंदर छुप गए. फायरिंग में गोली लगने से 55 वर्षीय बृजेंद्र सिंह और उसके 28 वर्षीय पुत्र हेमू उर्फ हेमराज एवं 24 वर्षीय पुत्र किशन की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक किशन राजस्थान की आरएसी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था. 

आरोपी पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायरिंग में खून से लथपथ पिता और उसके दोनों पुत्रों को भुसावर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस तीनों शवों को भरतपुर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में लेकर पहुंची जिनका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हुए हैं जिनको जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, दूसरे पक्ष के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. 

आरोपी पक्ष के मोहन सिंह ने क्या कहा 
 तीनों लोगों की हत्या करने वाले आरोपी पक्ष के एक शख्स मोहन सिंह ने बताया की आपस में बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. आज मरने वाले पक्ष ने हमारे लोगों से गाली गलौज की थी. हमारे लोगों के पास हथियार नहीं है और उन्होंने फायरिंग नहीं की बल्कि लाठियों से ही उन तीनों की हत्या कर दी थी. 

क्या कहना है पुलिस का 
वहीं एएसपी चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया की गांव पथैना में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गयी थी जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी है. तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और जांच जारी है. वहीं गांव में पुलिस बल तैनात किया है.

यह भी पढ़ें:

Chittorgarh Deepawali Mela: मीका सिंह पर दर्शक ने फेंकी बोतल, फिर सिंगर ने गुस्से में किया ऐसा काम, स्टेडियम में छाई निराशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget