एक्सप्लोरर

PM मोदी के इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर दिए बयान पर अशोक गहलोत का निशाना, कहा- ‘ED-CBI का भय...’

Electoral Bond: पीएम मोदी के इलेक्टोरल बॉन्ड पर दिए गए बयान को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सफाई देने की नौबत इसलिए आई, क्योंकि देश में ये एक मुद्दा बन गया.

Ashok Gehlot On Electoral Bond: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा राजनीतिक माहौल बना हुआ है. 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान होना है. उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू को लेकर सियासत गर्म हो गई है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी बात की है. इसको लेकर तमाम विपक्षी नेता पीएम मोदी और बीजेपी को घेर रहे हैं.

इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि जो आरोप हम लगाते हैं उनका जवाब वो (पीएम मोदी) देते नहीं हैं. वो बहाने बना रहे हैं.

‘ईडी और सीबीआई का भय पैदा करके पैसे इक्ट्ठे किए’
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि आपने (पीएम मोदी) इलेक्टोरल बॉन्ड धमका करके, डरा करके, ईडी और सीबीआई का भय पैदा करके आपने पैसे इक्ट्ठे किए हैं जबरदस्ती. फिर जब वो ईडी, सीबीआई के केस खत्म हो गए. वो जवाब नहीं दे रहे हैं. साढ़े 8 हजार करोड़ रुपये इक्ट्ठे कर लिए उसपर अब सफाई दे रहे हैं. सफाई देने की नौबत इसलिए आई क्योंकि देश में ये एक मुद्दा बन गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये बातें सामने आई हैं.

इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या बोले थे पीएम मोदी?
बता दें कि ANI न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष दलों पर इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. इसके साथ उन्होंने कहा कि आगे चलकर जब जब ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी पछताएंगे. उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का उद्देश्य चुनाव के समय काले धन को खत्म करना था. विपक्ष सिर्फ आरोप लगाकर भाग रहा है.

पीएम मोदी ने कहा था कि देश में लंबे समय से चर्चा चली रही है कि चुनाव में काले धन का खतरनाक खेल चलता है. काले धन से मुक्ति मिले इसके लिए कुछ करना चाहिए. मेरे मन में इसके लिए पवित्र विचार था. जह हम रास्ते खोज रहे थे तो एक रास्ता मिला. पहले हमने 1000 और 2000 के नोट बंद किया. ताकि काला धन खत्म किया जा सके. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल में 6 महीने के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget