एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: कोटा जिले की 6 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की तैयारी पूरी, 50 प्रतिशत बूथों पर रखी जाएगी कैमरे से नजर

Rajasthan Assembly Elections 2023: कोटा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,455 बूथ बनाए गए हैं. इनमें मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए 1,455 मतदान दल गठित किए गए हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर यानी शनिवार को होगा, जिसके लिए जनसभाओं और रैलियों का दौर गुरुवार शाम को थम गया. ऐसे में कोटा (Kota) जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से कराए जाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीणा ने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. उन्होंने बताया कि मतदाता ज्यादा से ज्यादा मतदान कर सकें इसलिए इस बार वोटिंग के लिए 11 घंटे का समय मिलेगा.

थीम पर बनाए गए मतदान बूथ
वहीं मतदान दल गठन अधिकारी मान सिंह मीणा ने बताया कि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,455 बूथ बनाए गए हैं. इनमें मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए 1,455 मतदान दल गठित किए गए हैं और 74 दल रिजर्व रहेंगे. इसके साथ ही विधानसभा आम चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में थीम आधारित और महिला, दिव्यांग, युवा, हरित बूथ बनाया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीणा ने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र पीपल्दा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुरा के कमरा संख्या दो और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डिंडोरा के कमरा संख्या एक में हरित बूथ रहेगा.

वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खातौली के हॉल और राजकीय विद्यालय खातौली के कमरा संख्या दो में थीम आधारित बूथ, सार्वजनिक रामदेव त्यागी धर्मशााला नगर पालिका इटावा के कमरा संख्या दो में महिला बूथ, राजकीय उच्च माध्मिक विद्यालय कोटडादीपसिंह के कमरा संख्या एक में युवा बूथ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटावा के कमरा संख्या 16 में दिव्यांग बूथ बनाया गया है. उन्होंने बताया कि इसी तरह विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी और अन्य विधानसभा में भी व्यवस्था की गई है.

पूरे जिले में 26 नवंबर तक लागू रहेगी धारा 144  
जिला कलेक्टर के आदेशानुसार पूरे कोटा जिले में सुरक्षा, स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला कोटा के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों मे मतदान खत्म होने के बाद 48 घंटे यानी 26 नवंबर की शाम 6 बजे तक सार्वजनिक सभा और बिना अनुमति लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा. आदेश के अनुसार पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित होने और एकत्रित होकर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी. जबकि, घर-घर जाकर जनसंपर्क करने पर कोई रोक टोक नहीं है.

728 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
विधानसभा आम चुनाव में पारदर्शिता और अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस बार जिले में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान बूथों सहित 1,455 मतदान बूथों के 50 प्रतिशत यानी 728 चयनित मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग करवाई जाएगी. इनमें से विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में 118, कोटा दक्षिण में 109, लाडपुरा में 133, सांगोद में 124, रामगंजमंडी में 128 और पीपल्दा में 116 मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग करवाई जाएगी. आयोग के निर्देशानुसार हर वेबकास्टिंग बूथ पर नियमानुसार 'आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं' लिखा हुआ होगा. इन कैमरों द्वारा समस्त मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी.

उन्होंने बताया कि मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए बैलट यूनिट को कैमरे में कवर नहीं किया जाएगा. वेबकास्टिंग के सफल संचालन के लिए फील्ड स्तर पर सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ सुपरवाइजर को पाबंद किया गया है कि फर्म के प्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए इसे संपादित किया जाना सुनिश्चित करेंगे.

Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार ने बांटे रुपये? Video Viral

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
Kota News: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
कोटा: फरार हार्डकोर अपराधी के अवैध साम्राज्य पर गरजा बुलडोजर, 1 करोड़ की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
Bharatpur News: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'
भरतपुर: मामी ने रची खौफनाक साजिश, नाबालिग भांजी का कराया जेंडर चेंज, बोली- 'अब हम पति-पत्नी...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget