एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: इस तारीख को जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई नामों पर हरी झंडी

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस के लिए प्रदेश की कई विधानसभा सीटें बेहद कमजोर हैं, जिनपर पार्टी चेहरे बदलना चाहती है. इससे पहले तीन सर्वे के जरिए जनता की राय भी ली जा चुकी है.

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान में विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. 200 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी ने अब पूरी तैयारी कर ली है. पिछले तीन दिन से स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गोरव गोगोई ने मीटिंग पूरी कर ली है. अब इसपर उन्होंने पैनल भी बनाने के लिए संकेत दे दिए हैं. इन सबके बाद अब लिस्ट निकालने की तैयारी हो रही है. 

इनमें उन सीटों को सबसे आगे रखा जाएगा जो या तो बहुत कमजोर हैं या जिनपर कांग्रेस नए चेहरों को उतारने जा रही है. इससे उन्हें अपनी सीट पर काम करने का और समय मिल जाए. सूत्रों का कहना है कि कैंडिडेट की पहली लिस्ट 6 सितंबर के बाद आ जाएगी. इसके लिए पैनल अपना काम शुरू कर चुके हैं. 

राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए बैठक 
राजस्थान में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गोरव गोगोई, सदस्य गणेश गोडियाल और अभिषेक दत्त ने 29 अगस्त से 30 तक जयपुर में बैठक की है. इसके बाद अब पैनल अपना काम करेंगे. यह सब 6 सितम्बर तक चलेगा. क्योंकि, कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भीलवाड़ा आएंगे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल होंगे. इसके बाद सबकुछ साफ़ हो जाएगा. उसी के लिए अभी सभी को इंतजार है. 

राजस्थान की इन सीटों पर सबकी नजर
कांग्रेस के लिए प्रदेश की कई विधान सभा सीटें बेहद कमजोर हैं. उन सीटों पर पार्टी चेहरे बदल सकती है. तीनों सर्वे हो चुके हैं. उन सीटों पर रायसुमारी भी कराई जा चुकी हैं. जिन्हें चुनाव लड़ना है उन्हें संकेत दिए जा चुके हैं. वो सीटें शहरों में भी हैं. जयपुर की मालवीयनगर, सांगानेर, बगरू और विद्याधर नगर की चर्चा तेज है. यहां पर सांगानेर और मालवीयनगर पर पुराने चेहरों को उतारे जाने की चर्चा है. 

वहीं बगरू की कांग्रेस पार्टी की विधायक गंगा देवी की जगह युवा चेहरे के रूप में सत्यवीर अलोरिया का लगभग-लगभग नाम फाइनल है. हालाँकि, इस सीट पर 43 आवदेन मिले हैं. विद्याधर नगर पर भी पुराने चेहरे को जगह मिल सकती है. दूदू विधान सभा सीट पर किसी बड़े चहेरे को उतारने की तैयारी है. वहीं टोंक जिले की मालपुरा-टोडारायसिंह सीट पर कई बार से कांग्रेस चुनाव जीत नहीं रही है. 

ऐसे में मालपुरा-टोडारायसिंह सीट से नए चेहरे के रूप में यूथ लीडर यशवीर शूरा को हरी झंडी दिए जाने की चर्चा है. क्योंकि, कांग्रेस यहां पर चुनाव जीत नहीं पा रही है, ऐसे में यहां पर पार्टी की नजर बनी हुई है. इसके साथ ही झुंझनूं, सीकर और अन्य जिलों की कमजोर सीटों पर लिस्ट जारी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: न्यायपालिका पर अशोक गहलोत के बयान पर BJP का बड़ा हमला, सीपी जोशी बोले- सीएम को सता रहा ये डर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget