एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: फीडबैक लेने पहुंचे कांग्रेस के मंत्री के सामने जमकर चले लात घूंसे, इस बात पर हो गई कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

Rajasthan Election 2023: मंत्री के पहुंचने पर लिए दावेदारों के समर्थक नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी के बीच धक्का मुक्की होने लगी. देखते ही देखते दावेदारों के समर्थकों के बीच लात और घूंसे चलने लगे.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन, पुलिस तथा राजनीतिक पार्टियों जुट गई है. भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. कांग्रेस भी प्रत्याशियों के आवेदन लेकर फीडबैक ले रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 25 सदस्यों की टीम बनाई है जो सभी जगह जाकर कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों का फीडबैक लेकर प्रदेश कार्यालय पर रिपोर्ट करेंगे.
करौली जिले से कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों का फीडबैक लेने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर करौली के सर्किट हाउस पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया और उसके बाद जैसे ही मंत्री संवाद के लिए जाने लगे टिकट के दावेदारों के समर्थक नारेबाजी करने लगे. नारेबाजी के बीच धक्का मुक्की होने लगी. देखते ही देखते टिकट के दावेदारों के समर्थकों के बीच लात और घूंसे चलने लगे. कार्यकर्ताओं के बीच लात और घूंसे चलने से सर्किट हाउस में अफरा तफरी मच गई. माहौल बिगड़ता देख करौली एएसपी सुरेश जैफ और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया.
 
जानकारी के अनुसार करौली, धौलपुर, भरतपुर और दौसा के लिए बनाये गये ऑब्जर्वर करौली के सर्किट हाउस कांग्रेस के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले लोगों का फीडबैक लेने के लिए पहुंचे थे. वहां पर कांग्रेस की टिकट के लिए सपोटरा विधानसभा सीट पर आवेदन करने हुकुम बाई मीणा और उनके समर्थक पहुंचे थे और समर्थकों ने अपनी नेता के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. समर्थकों में लात घूंसे चलने लगे. सर्किट हाउस में अफरा तफरी मच गई. पुलिस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया.
 
क्या बोले ऑब्जर्वर 
जयपुर से करौली पहुंचे मंत्री खाचरियावास और बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर से जब कार्यकर्ताओं में आपस में लात घूंसे चलने को लेकर पूछा गया तो मंत्री खाचरियावास ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अति उत्साही हैं और आपस में उलझ गए हैं. कांग्रेस अनुशासित पार्टी है छोटी - मोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.  
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget