एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 22.71 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे, जानें कितनी है कुल वोटर्स की संख्या?

Rajasthan Election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नये मतदाता इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे. कितने हैं थर्ड जेंडर वोटर्स?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 29 लाख से अधिक है, जिनमें 22 लाख 71 हजार से अधिक नये मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार के यह जानकारी दी. गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष एवं 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं. उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नये मतदाता इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य में थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं.

गुप्ता ने बताया कि चार अक्टूबर को फोटो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 27 अक्टूबर तक प्राप्त फॉर्म 6 एवं फॉम 8 के आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए एकीकृत मतादाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जिनमें मतदाता सूची में शत प्रतिशत मतदाताओं के फोटो मुद्रित हैं.

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 2 लाख 88 हजार 37 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए. उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची में मतदाता और जनसंख्या अनुपात 652 है. इसी प्रकार, प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 921 महिला मतदाता एकीकृत सूची में पंजीकृत हैं.

गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे. इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे. उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के कुल 11 लाख 72 हजार 260 मतदाता एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 16,849 मतदाता पंजीकृत हैं.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कुल 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें से होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक मतदान कर सकेंगे.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सर्विस वोटर की कुल संख्या एक लाख 42 हजार 221 है. अधिकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 52,139 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जायेंगे, इनमें 383 सहायक मतदान केन्द्र हैं. राज्य में 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: MP News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट, हादसे में 5 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget