एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी पर गहलोत का तंज, बोले- 'बिना सीएम की भागीदारी के ही प्रधानमंत्री...'

Rajasthan Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को लगभग 5,000 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (5 अक्टूबर) को राजस्थान के जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को लगभग 5,000 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी तथा राजस्थान सरकार के मंत्री भाई भजनलाल मौजूद थे. गौर करने वाली बात ये है कि, पीएम मोदी के जोधपुर सभा में राज्य सरकार से कोई भी नहीं मौजूद था, यहां तक की सीएम अशोक गहलोत भी नहीं.

पीएम का यह दृष्टिकोण सही नहीं- गहलोत

 सीएम अशोक गहलोत ने पीएम के इस दृष्टिकोण पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि, मैं पीएम मोदी के दृष्टिकोण को उचित नहीं मानता. वह मुख्यमंत्रियों की भागीदारी के बिना देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं. वह केवल औपचारिकता निभाते हैं. आज उन्होंने 6 हजार करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास किया, काम पूरा होता नहीं वह शिलान्यास करते रहे हैं. उन्होंने 6 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण किया, मैॆंने 12 हजार करोड़ का किया. लेकिन राज्य सरकार को सम्मिलित किए बिना इस तरह का काम करना उचित नहीं है.

छत्तीसगढ़ में भी गायब रही राज्य सरकार

बता दें, इससे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी पीएम मोदी की सभा का आयोजन किया गया था, जहां छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से कोई पदाधिकारी शामिल नहीं हुए थे. खुद सीएम भूपेश बघेल इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने थे. इसके अलावा बस्तर में कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों द्वारा बस्तर बंद का ऐलान किया गया था. रैली में राज्य सरकार की अनुपस्थिति दिखाते हुए पीएम मोदी ने बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम में कहा था कि वो लोग आज यहां इसलिए नहीं आए क्योंकि वह अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं. उन्हें अपनी कुर्सी चले जाने का डर सता रहा है.

साल के आखिर में होने हैं चुनाव

उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में हमने राजस्थान के विकास के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं, उनके परिणाम आज हम सब अनुभव कर रहे हैं, देख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार आज राजस्थान में हर दिशा में रेल, रोड समेत हर क्षेत्र में तेज गति से काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान सरकार का संविदा कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, 10,528 कर्मी होंगे नियमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget