एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रुझानों में BJP को बहुमत काफी आगे, टोंक में सचिन पायलट को फिर मिली बढ़त

Rajasthan Election Result: ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी (BJP) 199 सीटों में से 126 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशी 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए डाले गए मतों की सुबह से अभी तक वोटों की गिनती में रुझान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में है. ताजा अपडेट के मुताबिक बीजेपी 199 सीटों में से 126 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस (Congress) की 61 सीटों पर बढ़त है. इसके अलावा, 12 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे राउंड की मतगणना में सीएम अशोक गहलोत के धुर विरोधी और टोंक से कांग्रेस के प्रत्याशी और युवा नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) फिर आगे हो गए हैं. पहले राउंड में वह बीजेपी प्रत्याशी से पीछे हो गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) भी झालरापाटन सीट पर 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.

EC के रुझानों में बीजेपी 27 पर आगे

राजस्थान चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में बीजेपी ने 27 सीटों पर बढ़त बना ली है. जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है. भारत आदिवासी पार्टी, बसपा और रालोद को एक एक सीट पर बढ़त मिली हुई है.

सरकार बनाने के लिए 101 सीट जरूरी

राजस्थान विधानसभा की कुल 200 सीटों में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से चुनाव नहीं कराए गए. राजस्थान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 101 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है. राजस्थान में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सीएम की कुर्सी बीजेपी और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही है. प्रदेश में एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार बीजेपी की सरकारों का बनना और गिरना एक रिवाज जैसा है. बीजेपी शुरू से कह रही थी कि इस बार भी सियासी रिवाज कायम रहेगा. जबकि कांग्रेस नेता सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत दावा कर रहे थे कि इस बार परंपरा बदलेगी. 

रिकॉर्ड मतदान 

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को वोट डाले गए थे. एमपी की तरह राजस्थान में भी बंपर वोटिंग हुई थी. प्रदेश में पहली बार रिकॉर्ड 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ. राजस्थान चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 39.30 प्रतिशत वोट हासिल मिले थे और उसे 100 सीटें मिली थीं. बीजेपी को 38.77 प्रतिशत वोट मिले और पार्टी 73 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी. 

Rajasthan Election Result 2023 Live: टोंक से सचिन पायलट पीछे, BJP ने 110 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस 72 पर आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget