एक्सप्लोरर

Bharatpur: बीमारी से ज्यादा बिजली से बेहाल, अस्पतालों में गर्मी से तड़प रहे मरीज हाथ के पंखे से कर रहे हवा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नदबई विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं. अस्पताल के बेड मरीजों से भरे पड़े हैं. ज्यादातर समय बिजली गुल है, जिससे मरीज गर्मी से परेशान हैं.

Bharatpur News: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में चल रही अघोषित बिजली कटौती का खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है. सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का बिजली जाने के बाद गर्मी से हाल बेहाल है. अस्पताल में भर्ती मरीज बीमारी से ज्यादा गर्मी से तड़प रहे हैं लेकिन ज्यादातर अस्पतालों में बिजली गुल होने के बाद बिजली उपलब्ध कराने के संसाधन उपलब्ध नहीं हैं. भरतपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात बेहद ज्यादा खराब हैं. 

अस्पताल में परेशान मरीज
इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूरे नदबई विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं. भीषण गर्मी के इस दौर में मौसमी बीमारियां भी चल रही हैं. अस्पताल के बेड मरीजों से भरे पड़े हैं. अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी बुखार जुखाम खांसी से पीड़ित हैं. इस अस्पताल में इन दिनों ज्यादातर समय बिजली गुल हो रही है जिससे मरीज गर्मी से परेशान हैं. अस्पताल में जनरेटर भी है लेकिन उसकी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है. 

Rajasthan: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी राहतभरी खबर, अगले 4-5 दिन लू के थपेड़ों से मिलेगी राहत

मरीज ने क्या कहा
एक मरीज ने बताया कि बुखार आने की वजह से वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं. यहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है, लेकिन बिजली नहीं आने से गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान हैं. पंखा कूलर कुछ भी नहीं चल पा रहे हैं. हमारे परिजन ही हाथों के पंखे से हवा कर गर्मी से राहत देने की कोशिश कर रहे हैं. यहां इनवर्टर या जनरेटर की कोई सुविधा नहीं है. 

ग्रामीण इलाकों में भी
यही हाल भरतपुर के ग्रामीण इलाकों का है जहां बिजली की अघोषित कटौती ने जीना मुश्किल कर दिया है. बच्चों के पेपर भी चल रहे हैं. बिजली कटौती से उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है. बच्चे पेपर की तैयारी ठीक प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई टाइम नहीं है. जब जी चाहे कटौती शुरू हो जाती है. हाल यह है कि 24 घण्टे में मात्र 4 -5 घण्टे ही बिजली आती है. बिजली नहीं आने की वजह से पानी की भी समस्या हो रही है गर्मी के मौसम में बिजली पानी की ज्यादा जरुरत होती है लेकिन बिजली पानी ही उपलब्ध नहीं हो रहा है.
 
अभियंता ने क्या कहा
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय अग्रवाल का कहना है कि इस वर्ष मार्च और अप्रैल में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. तापमान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ गई है. अतिरिक्त बिजली बढ़ी कीमतों पर भी उपलब्ध नहीं हो रही है और तकनीकी कारणों से भी बिजली यूनिट बंद हो जाती है जिससे बिजली कटौती करनी पड़ती है.  

Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने कहा- केंद्र की बात मानी तो पूर्वी राजस्थान का हाल हो जाएगा बुन्देलखंड जैसा, लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget