एक्सप्लोरर

Bundi News: पुलिस सुरक्षा के बीच दलित दुल्हनों की घोड़ी पर निकली बिंदोरी, गांव वालों ने की फूलों की बारिश

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में दो दलित दुल्हनों ने घोड़ी पर बैठकर पूरे गांव में बिंदोरी निकाली. इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी गांव में तैनात रहा.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. यहां दो दलित दुल्हनों की घोड़ी पर बिंदोरी निकाली गई. इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा औऱ कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे गांव में दुल्हनों की बिंदोरी निकाली गई. दुल्हनों की बिंदोरी निकलकर पर उनके परिवारों वालों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान सभी ने जमकर डीजे की धुन पर डांस भी किया. बता दें कि ये बिंदोरी गुढा गोपाल क्षेत्र में रहने वाली वधु रानी बैरवा और संजू बैरवा पुत्री जंसी लाल बैरवा की थी. जिनकी शादी गेंडोली क्षेत्र के दीपक और पीपल्‍या के विनोद से हुई है.

गांव वालों ने दुल्हनों पर फूलों की बारिश

दुल्हन के पिता जंसी लाल बैरवा ने बताया कि हमारे गांव में कभी भी दुल्हन की बिंदोरी घोड़ी पर बैठा कर नहीं निकाली गई. मेरी दोनों बेटियों की इच्छा थी कि वो घोड़ी पर बैठकर बिंदोरी निकाले और हमने उनकी ये इच्छआ धूमधाम से पूरी की है. इसके लिए पहले हम देई थाना पुलिस के पास गए जहां हमने पुलिस बिंदोरी की जानकारी दी और पुलिस ने भी हमारा सहयोग किया. एसपी किशोरी लाल ने बताया कि हमारे सामने देई क्षेत्र से दुल्हन के पिता ने उनकी घोड़ी पर बिंदोरी निकालने की इच्छा जताई थी. फिर हमने गांव के सभी समाजों के लोगों से बात की और आपसी मेल मिलाप से बिंदोरी निकलवाई. बिंदोरी में विरोध के डर से पुलिस बल भी तैनात रहा. गांव के लोग भी बिंदोरी में शामिल हुए और उन्होंने दोनों दुल्हन की बिंदोरी पर फूलों की बारिश भी की.

Rajasthan News: प्रशांत किशोर को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, बोले- काम आ सकता है अनुभव

दलित दूल्हा-दुल्हन के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन समानता

बता दें कि बूंदी पुलिस ने दलित दूल्ह-दुल्हन की बिंदोरी निकालने के लिए ऑपरेशन समानता चलाया हुआ है. इस ऑपरेशन समानता में बूंदी पुलिस ने पहल करते हुए उन गांवों को चिन्हित किया है जहां पर आए दिन बिंदोरी के दौरान हमले और घोड़ी पर नहीं चढ़ने देने की घटनाएं सामने आती है. यही नहीं अन्य गांव में भी पुलिस के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है कि कोई भी दलित समाज अगर बिंदोरी निकलवाना चाहता है तो वो ऑपरेशन समानता से जुड़कर अपनी बिंदोरी निकलवा सकता है. पुलिस ने इन गांव में सभी समाजों को मिलाकर ऑपरेशन समानता कमेटी भी बनाई है जो इस तरीके से मामले आने पर आपसे भाईचारे से घोड़ी पर बिंदोरी निकलवा रही है.

Rajasthan: सजधज कर अपनी शादी में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची दुल्हनिया, एंट्री देख सभी हुए दंग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget