एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जीरे के दाम में आई गिरावट, मंडियों में आवक बढ़ने से 700 से 350 रुपये तक गिरा भाव

Cumin Price: कोटा संभाग सहित प्रदेश में जीरे के भाव में गिरावट आई है. व्यापारियों का कहना है कि इस बार कोटा संभाग की मंडियों में जीरे की बंपर आवक हुई है, जिसके चलते भाव आधे हो गए हैं. 

Rajasthan Cumin Price: राजस्थान के कोटा (Kota) संभाग सहित पूरे प्रदेश में जीरे का भाव तेजी से नीचे आ रहा है. जैसे-जैसे जीरे की नई फसल बाजार में आ रही है, वैसे-वैसे भाव गिरते चले जा रहे हैं. इन दिनों जिले की मंडियों में आवक बढ़ने से इसके भाव में नरमी देखी जा रही है. नई फसल के कारण जीरे के भाव गिरकर आधे रह गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि इस बार कोटा संभाग की मंडियों में जीरे की बंपर आवक हुई है, जिसके चलते भाव आधे हो गए हैं. 

इस बार जीरे का किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है. व्यापारी अरविंद का कहना है कि पिछले साल जीरे का भाव 65000 प्रति क्विंटल से ऊपर चला गया था. फिलहाल, गुजरात की मंडी में जीरे की अच्छी आवक हो रही है. इससे भाव घटकर 21000 से 25000 रुपये क्विंटल रह गए हैं. जीरे के भाव में गिरावट की मुख्य वजह नई फसल का आना माना जा रहा है. व्यापारियों का कहना है कि गुजरात की मंडियों के साथ अन्य मंडियों में भी नया जीरा आने लगा है. 

700 रुपए किलो का जीरा 350 तक पहुंचा 
नई फसल के आने से 700 रुपये किलो तक बिकने वाला जीरा 350 से 370 रुपये किलो पर आ गया है. राजस्थान की बात करें, तो यहां जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर जिले में सबसे अधिक जीरा उत्पादन होता है. इसके साथ ही कोटा संभाग सहित अन्य जगहों में भी कम मात्रा में जीरा उत्पादान हो रहा है.  इस साल देश में जीरा उत्पादन बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

व्यापारियों के मुताबिक इस साल देश में 90 लाख से ज्यादा बोरी जीरा उत्पादन हो सकता है, जबकि पिछले साल 60 लाख बोरी ही उत्पादन हुआ था. नए जिले भी जीरे के क्षेत्र में विकसित हुए हैं और किसानों ने जीरे की फसल को अधिक लगाया. इस कारण भी जीरे की आवक तेजी से हुई और भाव कम हो गए. इस साल मार्च के पहले हफ्ते में जीरे के भाव में 30 रुपये की कमी के साथ भाव 370 रुपये ही रह गए. जबकि पहले 700 रुपये किलो तक जीरा पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, डीलर्स ने 48 घंटे तक हड़ताल का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget