एक्सप्लोरर

RAC Election: वैभव गहलोत पहली बार निर्विरोध निर्वाचित होंगे RAC अध्यक्ष, जानिए- नांदू गुट ने क्यों लिया नामांकन वापस

Rajasthan: नांदू गुट ने कहा है कि भविष्य में भी आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ मिलकर राजस्थान क्रिकेट की भलाई के लिए काम करेंगे. इससे प्रदेश के क्रिकेट को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की जादूगरी का एक और कमाल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में देखने को मिलेगा. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) निर्विरोध निर्वाचित होंगे क्योंकि वैभव गहलोत के खिलाफ बागी गिरिराज सनाढ्य और नांदू गुट ने नामांकन वापस लेने का फैसला किया है. ऐसे में वैभव गहलोत सहित सीपी जोशी गुट के सभी 6 प्रत्याशियों की जीत पक्की हो गई है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि अध्यक्ष सहित सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव के विजेता घोषित होंगे.

नांदू गुट सहित सभी पदों के उम्मीदवारों ने नाम वापस लेने का फैसला लिया है. राजस्थान के क्रिकेट की भलाई के लिए अध्यक्ष पद सहित 6 पदों पर उम्मीदवारी जताने वाले सभी उम्मीदवारों ने नाम वापस लेने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद राजस्थान के क्रिकेट के इतिहास में पहली बार निर्विरोध निर्वाचन होंगे. नांदू गुट ने कहा है कि भविष्य में भी आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत के साथ मिलकर राजस्थान क्रिकेट की भलाई के लिए काम करेंगे. इससे प्रदेश के क्रिकेट को और बेहतर बनाया जा सकेगा.


RAC Election: वैभव गहलोत पहली बार निर्विरोध निर्वाचित होंगे RAC अध्यक्ष, जानिए- नांदू गुट ने क्यों लिया नामांकन वापस

नाम वापसी का लेटर हुआ जारी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने गुरुवार सुबह स्क्रूटनी के बाद प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी की थी. इसके तहत आरसीए के 6 पदों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे. वहीं नाम वापसी के लिए 6 बजे तक प्रत्याशियों को वक्त दिया गया था. इसी दौरान बागी गिरिराज सनाढ्य व नांदू गुट के सभी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसको लेकर आरसीए चुनाव अधिकारी ने लेटर जारी कर दिया है. 24 दिसंबर को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के अनुसार एजीएम होगी. इसमें जोशी गुट अपने पैनल की घोषणा करेगा. ऐसे में माना जा रहा है कि निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष और सचिव पद के अलावा दूसरे पदों पर बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है.

Rajasthan Budget 2023: खास होगा राजस्थान का अगला बजट, CM अशोक गहलोत ने युवाओं और महिलाओं से कही यह बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget