एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं दिव्या मदेरणा, राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम से कदम

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद दिव्या मदेरणा बागियों के खिलाफ लगातार हमलावर है. ऐसे में राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' आने से पहले दिव्या का ये बड़ा संदेश माना जा रहा है.

Divya Maderna in Bharat Jodo Yatra: पिछले दो महीने से राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति में मुखर होकर बोल रहीं ओसियां (Osian) से कांग्रेस (Congress) विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) एक बार फिर चर्चा में हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उन्होंने भी वीडियो और कुछ फोटो शेयर की हैं. इसके बाद से राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.

दरअसल एक तरफ दिव्या मदेरणा लगातार अशोक गहलोत के खास नेताओं पर कार्रवाई की मांग करके चर्चा में हैं. वहीं अब राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में भाग लेकर दिव्या ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. इसकी इनसाइड स्टोरी कुछ और कह रही है. दिव्या मदेरणा ने किया ट्वीट "आज भारत जोड़ो यात्रा में हमारे नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके बलिदान को याद किया." इस ट्वीट में उन्होंने चार तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो राहुल गांधी के साथ कुछ दूर चलती हुई दिखी हैं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: पायलट समर्थक सुरेश मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को खून से लिख पत्र, जानिए- क्या अपील की?

राहुल गांधी के साथ महिलाओं को चलने की मिली थी अनुमति
इस फोटो और वीडियो ने राजस्थान की राजनीति में हलचल मचा दिया है. 19 नवंबर को राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की जयंती के पर महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ महिलाओं को साथ चलने की अनुमति मिली थी. इसके तहत ओसियां की विधायक दिव्या मदेरणा भी शामिल हुईं. यह पहले से तय था कि इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की विधायक, सांसद और कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत सदस्य के लिए अनुमति थी. यह महिला शक्ति दिखाने का एक अहम मौका बनाने का प्रयास था.

कौन हैं दिव्या मदेरणा?
राजस्थान में लगातार अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली दिव्या मदेरणा बड़े राजनीतिक घराने से है. इंग्लैंड से पढ़ाई करके लौटने के बाद महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा भी राजनीति में सक्रिय हो गईं. साल 2018 में दिव्या ओसियां से पहली बार विधायक बनीं. उनकी मां लीला मदेरणा वर्तमान में जोधपुर की जिला प्रमुख हैं. मारवाड़ की राजनीति में दिव्या पूरी तरह से सक्रिय हैं और अपना अलग वर्चस्व बनाना चाहती हैं और इस समय राजस्थान में चर्चा में हैं.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget