एक्सप्लोरर

Kota Student: 'मैं जा रहा हूं, मुझे...', पेरेंट्स को मैसेज कर कोटा से फिर एक छात्र लापता

Kota News: कोटा से एक छात्र ने अपने परिजनों को मैसेज कर कहा कि वह घर छोड़कर जा रहा है. आगे की पढ़ाई उसे नहीं करनी है. अब वह अगले पांच साल के लिए घर से जा रहा है. इसके बाद उसने अपना सिम भी तोड़ दिया.

Kota Student News: राजस्थान के कोटा (Kota) से कोचिंग छात्रों के शहर छोड़कर जाने का क्रम लगातार जारी है. पढ़ाई का तनाव और अन्य कारणों से कोचिंग स्टूडेंट कोटा छोड़ रहे हैं. हालांकि, पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुए कई बच्चों को ढूंढ निकाला है. पिछले कुछ महीनों में तीन से चार बच्चे कोटा छोड़कर दूसरे शहर चले गए थे, जिनको पुलिस ने खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया. ऐसे में इस बीच एक बार फिर नीट (NEET) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कोटा से कहीं और जाने की बात कही है.

कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे गंगापुर जिले के बामनवास के 19 वर्षीय राजेंद्र मीणा घरवालों को मैसेज कर कहीं चले गए हैं. वहीं अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. विज्ञान नगर थानाधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि राजेन्द्र के पिता जगदीश मीणा ने अपने बेटे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है.

परिजनों के लिए छोड़ा मैसेज
छात्र ने अपने परिजनों को मैसेज किया और उसके बाद सिमकार्ड तोड़ दिया. इसके अलावा उसने अपना फोन भी बेच दिया. वहीं मैसेज में छात्र ने लिखा था कि 'वह घर छोड़कर जा रहा है. आगे की पढ़ाई उसे नहीं करनी है. अब वह अगले पांच साल के लिए घर से जा रहा है.' बताया जा रहा है कि छात्र ने परिजनों को यह भी बताया कि उसके पास आठ हजार रुपये हैं, उससे वह काम चला लेगा. उसके पास सब के नंबर हैं, अगर कोई जरूरत पड़ेगी तो वह कॉल कर लेगा. 

राजेन्द्र ने मैसेज में आगे लिखा है कि मां से कह देना टेंशन मत लें मैं कोई गलत कदम नहीं उठाऊंगा. बता दें कि स्टूडेंट 6 मई से गायब है. इससे पहले एक बिहार के छात्र को केरल से ढूंढ कर लाया गया था. वहीं एक छात्रा को अमृतसर से दस्तयाब किया गया था. इससे पहले भी तीन-चार छात्रों को पुलिस ने दस्तयाब किया था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर के दुधवा खुर्द बूथ पर 85 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, जानें- दोबारा क्यों हुआ मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget