एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस और उसके नेता...', सीएम भजनलाल शर्मा ने बोला हमला

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए. उन्होंने मालेगांव केस में अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. 31 जुलाई को रामदेवरा में दौरे पर गए एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस और उसके नेता अपनी मानसिकता बदलें. 

यह प्रतिक्रिया उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान पर दी. सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत के बयान को आस्था का अपमान बताया और कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री को भी अब भजन करना चाहिए, क्योंकि झूठे वादों और जादूगरी से कुछ नहीं होगा.”

अशोक गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

बता दें कि अशोक गहलोत ने सीकर के नीमकाथाना में कहा था कि “जिस दिन यमुना का पानी वहां पहुंचेगा, उस दिन मुख्यमंत्री शर्मा को माला पहनाऊंगा.” पीटीआई के अनुसार, इसी पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री मंदिर बहुत जाते हैं, तो क्या अब मैं अपने आस्था केन्द्रों पर न जाऊं?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना होगा कि मंदिर जाना कोई अपराध नहीं बल्कि व्यक्तिगत आस्था का विषय है.

मालेगांव बम विस्फोट मामले पर भी बोले CM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मालेगांव बम विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा अपमानजनक झूठ फैलाया.” उन्होंने आगे कहा, “निर्दोष संतों और हिन्दू समाज की गरिमा को लक्ष्य कर झूठे आरोप गढ़े गए थे.”

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता- CM

मुख्यमंत्री ने कोर्ट के निर्णय को 'न्याय की जीत' बताया और कहा कि “अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “यह फैसला यह साबित करता है कि हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता.” मालेगांव मामले में सभी आरोपियों के बरी होने को लेकर उन्होंने कांग्रेस की नीयत और राजनीति पर सवाल खड़े किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget