एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'राजस्थान के चिकित्सा मॉडल को अपनाए केंद्र', सीएम गहलोत ने मेडिकल अस्पताल का जिक्र करते हुए क्यों कही ये बात?

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान मॉडल को अपनाकर देशवासियों को एक समान चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए. जानें इस चिकित्सा मॉडल को क्यों बताया खास?

Medical Model Of Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार (23 अगस्त) को कहा कि राजस्थान में पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया गया है, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण गांवों-कस्बों तक उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंची हैं और राज्य के चिकित्सा मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान देश में ‘मॉडल राज्य’ बन गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री से पूरे देश में राजस्थान जैसी चिकित्सकीय योजनाएं लागू करने का आग्रह किया.

उन्होंने मुख्यमंत्री निवास से 887 करोड़ रुपये की लागत वाले मेडिकल कॉलेजों से संबंधित चिकित्सा संस्थानों में 32 कार्यों एवं तीन नर्सिंग कॉलेजों की इमारतों के निर्माण का शिलान्यास एवं 379 करोड़ रुपये की लागत से संपन्न 36 कार्यों का लोकार्पण किया. साथ ही राज्य के सभी सात संभागों में 7.15 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर की जांच करने के लिए छह सचल कैंसर निदान वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 

यहां बन रहा है 1200 बिस्तरों वाला अस्पताल
एक बयान के अनुसार, गहलोत ने कहा कि राजस्थान मॉडल को अपनाकर देशवासियों को एक समान चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए और राज्य के अनुभवी चिकित्सकों से विचार-विमर्श करने के साथ ही हमारे मॉडल का भी अध्ययन करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल में 538 करोड़ रुपए की लागत से 1200 बिस्तरों वाला देश का सबसे ऊंचा टावर बनाया जा रहा है. 2018 में एमबीबीएस की 1850 सीटें थीं जो बढ़कर अब 3830 और पी.जी की 960 सीटें बढ़कर 1690 हो गई है. 

चिकित्सकीय सुविधाओं पैसे की कमी नहीं होगी
उन्होंने बताया कि चार साल में 26 नए नर्सिंग कॉलेज खोले गए, जिससे 1,560 नर्सिंग सीटों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तीन जिलों राजसमंद, जालौर व प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत नहीं किए जाने पर अब राज्य सरकार ने वहां कॉलेज बनाने का फैसला लिया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रहा है. चिकित्सकीय सुविधाओं में वित्तीय कमी नहीं आने दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजेंद्र राठौड़ का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, बोले-'बिजली गुल होने पर भाजयुमो उस क्षेत्र में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget