एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बोले CM गहलोत- राहुल गांधी को मनाने का आखिरी क्षण तक करेंगे प्रयास

सीएम अशोक गहलोत का ये बयान ऐसे समय में आया है कि जब मंगलवार को उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है.

Rajasthan News: कांग्रेस में इन दिनों अध्यक्ष पद की चर्चाओं से बाजार गर्म है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की पेशकश की है. इन सब के बीच अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. सीएम  गहलोत ने कहा है कि अखिरी क्षण तक प्रयास किया जाएगा कि राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालें.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के 'इनवेस्टर समिट' से जुड़े कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "हम आखिरी क्षण तक राहुल गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे. कांग्रेस कार्य समिति की 28 अगस्त को बैठक हो रही है. हम चाहेंगे कि वह अध्यक्ष बनें."

आखिरी क्षण तक करेंगे मनाने का प्रयास 
गहलोत ने कहा, "अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कई लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठक जाएंगे." उन्होंने कहा कि आखिरी क्षण तक राहुल गांधी को मनाने का प्रयास किया जाएगा. गहलोत ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है.

'फिलहाल टिप्पणी नहीं'
यह पूछे जाने पर कि क्या यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या ? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: सोनिया गांधी से मुलाकात की अशोक गहलोत ने बताई वजह, कांग्रेस अध्यक्ष पद की चर्चा के बीच दिया बड़ा बयान

Rajasthan: सोनिया गांधी ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ऑफर? जानिए- इस सवाल पर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget