एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सीएम गहलोत के क्षेत्र से हुंकार भरेंगे औवैसी, कांग्रेसियों ने कहा- राजस्थान में कुछ नहीं मिलने वाला 

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस के जोधपुर जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहां कि असद्दुदीन औवैसी का राजनीतिक दल है. वह कहीं भी पहुंचते हैं तो कोई प्रतिबंध नहीं है. लेकिन, जोधपुर में कुछ नहीं मिलना है.

Jodhpur News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतर चुकी हैं. जीत और हार के दावों के साथ राजनेता अपने वोटरों को लुभाने के लिए क्षेत्र में पहुंच रहे हैं. सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने में लगी हैं.

किसका गणित बिगाड़ेंगे असद्दुदीन औवैसी
इन सबके बीच चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर उनको ही घेरने की रणनीति बना ली है. असदुद्दीन ओवैसी सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर हुंकार भरेंगे. अब सवाल यह उठ रहा है कि वे किसका चुनावी गणित बिगड़ेंगे. इसको लेकर कांग्रेस के खेमे में खलबली मची है.

ओवैसी ने 40 सीटों पर किया दावा
11 मार्च को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा के मुस्लिम बाहुल क्षेत्र बम्बा स्टेडियम में पहुंचकर एक सभा को संबोधित करेंगे. विधानसभा चुनाव से पहले इस क्षेत्र में पहुंच कर जनसंपर्क शुरू करने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने पहले ही कहा था कि राजस्थान में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने पिछले दिनों दावा किया था कि राजस्थान में उनकी पार्टी के एक लाख से अधिक सक्रिय सदस्य हैं. वे 40 विधानसभा सीटों पर काम कर रहे हैं.

शुरू हो चुकी हैं तैयारियां
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 11 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर और बाड़मेर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे. असदुद्दीन ओवैसी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. खासतौर से इस दौरे में जनसंपर्क मुस्लिम बहुल इलाके से ही शुरू किया जा रहा है. औवैसी ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र को ही चुना है, जहां से सीएम अशोक गहलोत लगातार जीत हासिल करते हैं.

बोले सलीम खान, समझदार हैं जोधपुर के मुूसलमान
कांग्रेस के जोधपुर जिला अध्यक्ष सलीम खान ने कहां कि असद्दुदीन औवैसी का एक राजनीतिक दल है. वह चुनावी माहौल में कहीं पर भी पहुंचते हैं तो उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है. लेकिन, जोधपुर में असदुद्दीन ओवैसी को कुछ भी नहीं मिलना है. देश और जोधपुर के मुसलमान बहुत समझदार हैं. मुसलमान किसी भी धर्म या जाति के कट्टरपंथी को पसंद नहीं करते हैं और कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं.

कांग्रेस पर हमलावर हैं औवैसी
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. अब वे मुस्लिम वोटर को कितना लुभा पाते हैं, यह तो समय ही बताएगा. मुसलमानों को वोटों में कन्वर्ट करना भी चुनोती से कम नही हैं. असद्दुदीन ओवैसी ने इसकी शुरुआत कर दी है. लेकिन, इससे मुस्लिम बहुल क्षेत्र में राजनेताओं के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Health: जोधपुर में मौसम बदलते ही अज्ञात बीमारी का कहर, हर घर में कोई न कोई हो रहा इसका शिकार 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget