एक्सप्लोरर

Rajasthan में पानी की समस्या को लेकर BJP ने किया अनोखा प्रदर्शन, फोड़ी मटकियां

Rajasthan News: पेयजल की समस्या को लेकर बीजेपी चौपासनी मंडल ने मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन किया. विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी है. लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है.

BJP Protest in Rajasthan over Water Problem: राजस्थान में भीषण गर्मी का ये आलम है कि आम लोग तो किया मवेशी भी बेहाल हैं. गर्मी (Heat) के चलते पानी की किल्लत (Water Problem) से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरना शुरू हो गए हैं.  बृहस्पतिवार को जोधपुर (Jodhpur) में कई जगह सड़कों पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया गया. हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मटका फोड़ प्रदर्शन कर विरोध जताया गया. पेयजल समस्या को लेकर एससी को ज्ञापन भी सौंपा गया. पेयजल की समस्या को लेकर बीजेपी चौपासनी मंडल ने मटकियां फोड़ कर प्रदर्शन किया. ज्ञापन में बताया गया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी है, उसे सुचारू रूप से चालू करवाया जाए.

बीजेपी ने किया मटकी फोड़ आंदोलन 
बीजेपी जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव किया गया और मटकी फोड़ आंदोलन किया गया. लोगों ने कहा कि, क्षेत्र में अधिकारी और टैंकर वालों के बीच सांठ-गांठ हो रखी है जिसकी वजह से जनता त्रस्त हो गई है. समय सीमा के अनुसार पानी नहीं आ रहा है. पानी की गुणवत्ता को लेकर जांच नहीं की जाती है, क्षेत्र में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है. 

प्रदर्शन में शामिल हुए  महिलाएं, पुरुष और बच्चे
जोधपुर के बोरानाडा क्षेत्र के पाल रोड पर ग्रामीणों ने पानी की किल्लत के चलते हाईवे को जाम कर धरना प्रदर्शन किया. क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्या है कि कई-कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है. टैंकर से पानी मंगवाकर जीवन यापन कर रहे हैं. इस धरना प्रदर्शन में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए. सड़क पर पत्थर लगाकर रास्ता रोका गया.


Rajasthan में पानी की समस्या को लेकर BJP ने किया अनोखा प्रदर्शन, फोड़ी मटकियां

किया जा रहा है भेदभाव 
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के रहवासियों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए मटका फोड़ प्रदर्शन किया और बताया कि क्षेत्र में बीजेपी की जीत हुई थी, यहां पर बीजेपी विधायक है इसलिए भेदभाव किया जा रहा है. इसी के चलते पानी की कटौती अधिक की जा रही है. इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानदेव जांगिड़, हुकम सिंह इंदा, चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जाययानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: 

Temple Demolition: अलवर में मंदिर पर बुलडोजर चलाने का मामला, अब गुलाबचंद कटारिया ने कही ये बात

Rajasthan News: अजमेर में बुजुर्ग महिला ने जमा किए थे 9.50 लाख रुपये, नेवी ऑफिसर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget