एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी सांसद ने पेपर लीक मामले में गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'डेढ़ करोड़ लेकर...'

Rajasthan BJP: बीजेपी सांसद कनकमल कटारा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने पेपर लीक को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) नजदीक है. कांग्रेस (Congress) की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावार है. इन सबके बावजूद कांग्रेस नई योजनाएं और घोषणाओं के जरिये अपनी सरकार रिपीट करने में लगी हुई है. इसी कड़ी में बांसवाड़ा सांसद कटकमल कटारा (Kankamal Katara) ने गहलोत सरकार और कांग्रेसी नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका ये आरोप पेपर लीक (Paper Leak) मामले से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरपीएससी (RPSC) सदस्य बाबूलाल कटारा (Babulal Katara) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कटकमल कटारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबूलाल कटारा से डेढ़ करोड़ लेकर सदस्य बनाया था. उन कांग्रेसी नेताओं की जांच क्यों नहीं की जा रही है? इसके अलावा भी दुष्कर्म, भ्रष्टाचार सहित कई मामले पर सांसद कटारा ने गहलोत सरकार को घेरा. दरअसल बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में राजस्थान प्रदेश सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' नाम से अभियान की शुरुआत की. इस दौरान राजस्थान भर में बीजेपी सांसदों और विधायकों ने प्रेस वार्ता करके गहलोत सरकार के घेरा और कई गंभीर आरोप लगाए. 

कांग्रेस सरकार पर सांसद कटारा ने लगाए ये आरोप

सांसद कनकमल कटारा ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दुष्कर्म और लचर कानून व्यवस्था में राजस्थान नंबर वन है, यहां प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहे हैं. कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं.

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर- 1 है, जिम्मेदारों के लिए यह बहुत शर्मनाक बात है कि ट्रांसपेरेन्सी इंटरनेशनल के करप्शन सर्वे में राजस्थान भ्रष्ट राज्यों की सूची में नंबर वन है. कनकमल कटारा ने कहा कि राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हो चुके हैं, रीट पेपर लीक मामले को सीबीआई जांच करती, तो गहलोत सरकार के मंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता जेल जाते. आरपीएससी का सदस्य पेपर लीक में अभियुक्त है.

प्रदेश में खुल्लमखुल्ला हो रहा है भ्रष्टाचार- कनकमल कटारा

कनकमल कटारा ने दावा किया कि पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त से 18 लाख नकदी बरामद हो रही है. खुल्लमखुल्ला भ्रष्टाचार हो रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक का आरोपी बाबूलाल कटारा को आरपीएससी सदस्य बनाने के लिए किन कांग्रेसी नेताओं ने अनुसंशा की थी. इसकी जांच क्यों नहीं होती? यहीं के दो नेताओं ने डेढ़ करोड़ रुपए लेकर बाबूलाल कटारा को आरपीएससी सदस्य बनाया था. यह दो नेता कौन है जिन्होंने पैसा लिया और दिया. इसकी जांच क्यों नहीं हो रही है?

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर  किया पलटवार

राजस्थान के अधिकांश जिलों में बीजेपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए. सीएम ने लिखा कि हमारी बेटियां सुरक्षा और सम्मान की हकदार हैं. बलात्कार की घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं. ऐसे जघन्य कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है परन्तु बीजेपी नेता हमेशा ऐसी घटनाओं की निंदा करने की बजाय राजनीतिक स्वार्थपूर्ति हेतु सरकार पर झूठे आरोप लगाने लग जाते हैं.

सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया संदेश में आगे कहा कि जोधपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में रेप की घटनाओं में बीजेपी और उनके संगठनों से संबद्ध लोगों की सहभागिता की खबरें आ रही हैं. ऐसी घटनाओं से बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन घटनाओं पर मौन रहें और इन घटनाओं की निंदा तक नहीं की जो महिला सुरक्षा पर बीजेपी की गंभीरता का परिचायक है.

राजस्थान पुलिस ने जिस मुस्तैदी के साथ महज 2 घंटे में जोधपुर में नाबालिग बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किया वह प्रशंसनीय है. आरोपी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो प्रदेश सरकार मासूम बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दोषियों को कठोरतम सजा दिलाएगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर के 80% शारीरिक दिव्यांग ने खारदुंगला दर्रे को पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, लद्दाख के राज्यपाल किया सम्मानित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget