एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: गोविंद मेघवाल के दावे पर बीजेपी का पलटवार, राजेंद्र राठौड़ बोले- 'सीएम के निर्देश पर हो रही थी...'

Rajasthan News: राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब सरकार कांग्रेस की है, गृह विभाग के मुखिया स्वयं मुख्यमंत्री जी हैं तो फिर तथाकथित बिकाऊ विधायकों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं करते?

Rajasthan News: राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल के बयान ने प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. दरअसल मेघवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उन्हें भी खरीदने की कोशिश की थी. वहीं अब उनके इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया है. राठौड़ ने ट्वीट कर इसे सिर्फ एक अनर्गल आरोप बताया है.

बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा, "मुख्यमंत्री जी के बाद अब उनके खेमे के साथी मंत्री गोविंदराम मेघवाल विधायकों की खरीद फरोख्त और फोन टैंपिंग को लेकर भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. जब सरकार कांग्रेस की है, गृह विभाग के मुखिया स्वयं मुख्यमंत्री जी हैं तो फिर तथाकथित बिकाऊ विधायकों के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं करते? फोन टैपिंग का ब्यौरा जांच के लिए क्यों नहीं सौंपते? मंत्री का बयान और यह तथ्य प्रमाणित करते हैं कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर फोन टैपिंग हो रही थी." 

'कांग्रेस अलाप रही पुराना राग'
राठौड़ ने आगे कहा, "वहीं तत्कालीन मुख्य सचेतक ने फोन टैपिंग केस में एसीबी और एसओजी में एफआईआर दर्ज कराई तो फिर मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर एफआर क्यों लगाई गई? कांग्रेस के नेता पुराना राग अलापकर अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति करना बंद करें और जनहित पर ध्यान दें तो बेहतर होगा."

बता दें कि राजस्थान सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें खरीदने का प्रयास किया था. मेघवाल ने  कहा कि मुझे फोन आया था, मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग भी है लेकिन अब यह बात पुरानी हो चुकी है. मैंने उनसे कह दिया कि पशु खरीदे-बेचे जाते हैं इंसान नहीं.

'अशोक गहलोत हमारे सीएम, इसलिए यह सरकार बच गई'
मेघवाल ने ये भी कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अशोक गहलोत हमारे मुख्यमंत्री है, इसलिए यह सरकार बच गई. ये बातें उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में कहीं. मेघवाल ने कहा कि मेरे पास इसकी रिकॉर्डिंग है, लेकिन मैं इस बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहता, क्योंकि कल को पार्टी भी कहेगी की क्या बोल गए. उन्होंने कहा मैं जो बोल रहा हूं बहुत सोच समझकर बोल रहा हूं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत के मंत्री गोविंद राम मेघवाल का बड़ा दावा, कहा- 'बीजेपी ने मुझे भी खरीदने की कोशिश की, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget