एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान BJP की पांचवीं लिस्ट जारी, 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान, वसुंधरा समर्थकों का कटा टिकट

Rajasthan BJP Candidates List: जयपुर की आदर्श नगर सीट से वसुंधरा राजे समर्थक अशोक परनामी का टिकट काट दिया गया है. वहीं, उनकी जगह रवि नैयर को मैदान में उतारा गया है.

Rajasthan BJP Fifth Candidates List: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 15 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है. वहीं, 2 उम्मीदवारों के टिकट भी बदले गए हैं. लिस्ट के मुताबिक, बेरोजगार युवाओं को एकजुट कर लड़ाई लड़ने वाले युवा उपेन यादव को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. वहीं, कोलायत से टिकट बदला गया है. यहां देवी सिंह भाटी की बहू की जगह उनके पोते को बीजेपी ने टिकट दिया है.

इसके अलावा, जयपुर में वसुंधरा राजे के करीबी बाबू सिंह राठौड़, प्रह्लाद गुंजल और विजय बंसल को भी टिकट दिया गया है. यहां देखें लिस्ट-

इन प्रत्याशियों पर बीजेपी ने जताया भरोसा
बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में हनुमानगझड से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव, सिविल लाइन्स से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड, आदर्शनगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेरा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से केजी पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचंद गोचर, कोटा उत्तर से प्रह्लाद गुंजल, बारां अटरू (अजा) राधेश्याम बैरवा को जगह दी है.

बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का इंतजार
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बीजेपी ने राजस्थान की 200 में से कुल 197 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. अब केवल तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है. ये सीटें हैं धौलपुर जिले की बाड़ी सीट और बाड़मेर जिले की बाड़मेर और पचपदरा सीट. वहीं, इस बार दो उम्मीदवारों के टिकट भी बदले गए हैं. बारां-अटरू से सारिका चौधरी की जगह राधेश्याम बैरवा को टिकट दिया गया है. वहीं, कोलायत सीट से पूनम कंवर भाटी की जगह अंशुमान भाटी को टिकट मिला है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कोटा में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, लेकिन अब तक लिस्ट में नहीं आया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget