एक्सप्लोरर

राजस्थान के भरतपुर में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर बदमाशों ने किया हमला

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में 2 छात्राओं के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की और हमला किया. पुलिस ने बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. दोनों लड़कियों का इलाज अस्पताल में जारी है.

राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव से शहर में पढ़ने आई दो स्कूली छात्राओं के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ कर घिनौनी हरकत शुरू कर दी. जब छात्राओं ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने छात्राओं पर हमला कर दिया और दोनों छात्राओं को सड़क के किनारे लावारिश हालत में छोड़कर फरार हो गए.

लोगों ने दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार, जिले के एक थाना क्षेत्र के गांव में विगत देर शाम दो लड़कियां सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली. लोगों ने दोनों लड़कियों को जिला RBM अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए

बताया गया है कि 17 साल और 18 साल की दो बहनें गांव से शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोचिंग सेंटर पर प्रतिदिन बाइक से आती हैं. विगत दिन भी दोनों बहनें कोचिंग पढ़ने के बाद गांव में सड़क किनारे घूमने चली गईं.

तभी एक कार में हथियारों से लैस होकर बदमाश आए और उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब दोनों बहनों ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. उसके बाद बदमाश फरार हो गए.

सामने आने पर मैं हमलावरों को पहचान सकती हूं - नाबालिग छात्रा

पीड़ित नाबालिग छात्रा ने बताया कि सामने आने पर मैं हमलावरों को पहचान सकती हूं. मुझे नहीं पता कि उनका क्या नाम है. हमलावरों के पास हथियार भी थे. उन्होंने लोहे की रॉड से हमला किया. जब मेरी बहन ने परिजनों को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला, तो उन्होंने मोबाइल भी छीन लिया.

पीड़िता ने कहा ये बदमाश हमें करीब लगभग एक सप्ताह से परेशान कर रहे थे. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ित छात्राओं के बयान लेकर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

दोनों लड़कियों का इलाज चल रहा है

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शंकर लाल ने बताया कि चिकसाना थाना इलाके की दो लड़कियां जिला अस्पताल में एडमिट हुई हैं. सूचना मिली थी कि दो लड़कियां अज्ञात अवस्था में बेहोश पड़ी हैं.

उन्होंने कहा कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तो पता लगा कि उनके परिजन पहुंच गए हैं. दोनों लड़कियों का इलाज चल रहा है. लड़कियों का कहना है कि उनके साथ मारपीट हुई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget