एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्व सीएम के क्षेत्र से शुरू हो रही राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा', यहां देखें 9 दिन का रूटचार्ट

Kota News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को झावालड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी. यह यात्रा कोटा संभाग के 7 विधानसभा से होकर गुजरेगी.

Bharat Jodo Yatra News: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का कोटा में प्रवेश होने जा रहा है, ऐसे में तैयारियां जोरों पर है. आगामी 4 दिसंबर को झावालड़ के रास्ते यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी. भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में राहुल गांधी को कोटा संभाग की 7 विधानसभा में से होकर गुजरना होगा, जिसमें से 5 बीजेपी के पास है और 2 विधानसभा कांग्रेस के पास है. कोटा संभाग में यह यात्रा कुल 218 किलोमीटर की होगी, जिसमें कांग्रेस विधायकों का एरिया महज 28 किलोमीटर का है. इसमें सांगोद विधानसभा का 13 और कोटा उत्तर का 15 किलोमीटर का क्षेत्र पड़ेगा.

पूर्व सीएम के क्षेत्र से शुरू हो रही यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा जहां से राजस्थान में आ रही है वह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का विधानसभा क्षेत्र और उनके पुत्र दुष्यंत सिंह का संसदीय क्षेत्र है. झालरापाटन विधानसभा से वसुंधरा चुनाव लड़ती हैं, ये बीजेपी का अभेद किला है. यहां कांग्रेस को प्रत्याशी भी ठीक से नहीं मिल पाता है. झालरापाटन, लाडपुरा और केशोरायपाटन में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा. बताया गया कि यह यात्रा कोटा संभाग के झालावाड़ जिले के झालरापाटन, कोटा के रामगंजमंडी, सांगोद, लाडपुरा, कोटा उत्तर और बूंदी के केशोरायपाटन विधानसभा से होकर गुजरेगी. इसमें महज सांगोद और कोटा उत्तर सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा है. बाकी सभी पांचों सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं.

भारत जोड़ो यात्रा का 9 दिन का रूटचार्ट

  • 4 दिसंबर को यात्रा झालावाड़ से प्रवेश करेगी और चवली चौराह पर विश्राम होगा.
  • 5 दिसंबर को चवली चौराहे से यात्रा शुरू होगी. 14 किलोमीटर चलने के बाद बाली बोरडा में लंच होगा. उसके बाद यहां से चलने के बाद झालरापाटन चन्द्रभागा चौराहे पर नुक्कड सभा होगी.
  • 6 दिसंबर को यात्रा झालावाड़ के खेल संकुल से रवाना होकर देवरी घाट पहुंचेगी, यहां लंच भी होगा. 3 किलोमीटर आगे रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सुकेत से यात्रा शुरू होगी, 9 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा हीरिया खेडी पहुंचेगी. हीरिया खेडी से 17 किलोमीटर चलने के बाद मोरूकला के खेल मैदान में विश्राम होगा.
  • 7 दिसंबर को मारूकला से 700 मीटर दूर दरा स्टेशन से यात्रा शुरू होगी. 13 किलोमीटर चलने के बाद मंडाना के अकलंक स्कूल में लंच होगा. लंच के बाद 9 किलोमीटर यात्रा चलेगी और वहां से सासा रिसोर्ट पहुंचेगी, वहां कॉर्नर सभा होगी. यहां से 8 किलोमीटर दूर जगपुरा में रात्रि विश्राम होगा.
  • 8 दिसंबर को यात्रा का विराम दिवस होगा.
  • 9 दिसंबर को यात्रा आरटीओ कोटा से शुरू होगी, यहां से 12 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम पहुंचेगी, जहां लंच होगा. शहीद स्मारक से यात्रा की पुन: शुरूआत होगी और यहां से यात्रा रंगपुर पहुंचेगी. रंगपुर से 3.4 किलोमीटर दूर गुलडी में रात्रि विश्राम होगा.
  • 10 दिसंबर को यात्रा गुडली चौराहे से शुरू होकर 14 किलोमीटर चलेगी, अरनेठा में लंच होगा. यहां से यात्रा 9.6 किलोमीटर चलकर बालापुरा चौराहा कापरेन पहुंचेगी. बालापुरा से 7 किलोमीटर दूर बाजडली रेलवे अंडरपास के पास पहुंचेगी यहां रात्रि विश्राम होगा.
  • 11 दिसंबर को यात्रा बाजडली अंडरपास से 3 किलोमीटर दूर बलदेवपुरा से यात्रा शुरू होगी. यहां से 13 किलोमीटर दूर सीएडी कैंपस लबान में लंच होगा. लबान से 2 किलोमीटर दूर पापडी से यात्रा पुन: शुरू होगी. पापडी से करीब 11 किलोमीटर चलकर यात्रा लाखेरी चौराहे पर पहुंचेगी, यहां कॉर्नर मीटिंग होगी. उसके बाद यात्रा यहां से चलकर आजाद नगर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा.
  • 12 दिसंबर को यात्रा आजाद नगर से 2 किलोमीटर दूर बबई तेजाजी, रामदेव मंदिर से यात्रा शुरू होगी, यहां से 13 किलोमीटर दूर पीपलवाडा में लंच होगा. पीपलवाडा से 10 किलोमीटर दूर कुस्तला भगत सिंह चौराहे पर कॉर्नर मीटिंग होगी. भगत सिंह चौराहे से 4 किलोमीटर दूर बोरिफ चौराहे पर रात्रि विश्राम होगा.  

किस विधानसभा में कितनी चलेगी यात्रा जानिए

  • झालरापाटन  50.2 किलोमीटर
  • रामगंजमंडी 26.9 किलोमीटर
  • सांगोद  13 किलोमीटर
  • लाडपुरा 18 किलोमीटर
  • कोटा दक्षिण 13.2 किलोमीटर
  • कोटा उत्तर 14.4 किलोमीटर
  • केशोरायपाटन 95.8 किलोमीटर

Rajasthan News: राजस्थान में OBC और MBC आरक्षण पर क्या आसानी से मानी है सरकार? जानिए- इस मामले की इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget