एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में CM के ऐलान से पहले ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' से की शुरूआत

Bharatpur News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' शुरू करेगी. इसके जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को LED वैन से जनता तक पहुंचाया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है, लेकिन अभी तक कौन मुख्यमंत्री बनेगा इसका फैसला नहीं हुआ है. जबकि, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरूआत की है. बीजेपी के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक कर 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. 

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को LED वैन से जनता तक पहुंचाया जाएगा. 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लिए संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति भी की गई है. यात्रा का संयोजक रज्जन सिंह महुआ और सहसंयोजक सुनील प्रधान को बनाया गया है. 

प्रशासन ने पूरी की तैयारी
भरतपुर नगर निगम की ओर से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (शहरी अभियान) को सफल बनाने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं. 14 दिसंबर से यात्रा शुरू की जाएगी. यात्रा शहर के महत्वपूर्ण 10 स्थानों पर 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' मोबाइल वैन का स्वागत किया जाएगा और कैंप स्थल पर वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की शहरी क्षेत्र की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही योजनाओं से वंचित रह रहे पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं में लाभ दिलाने का काम किया जाएगा.  

16 दिसंबर से 25 जनवरी तक यात्रा 
विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से लेकर 25 जनवरी तक गांव-गांव में जाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच जाकर जानकारी दी जाएगी. यात्रा के दौरान मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव में आयोजित चौपाल में लाभ के अनुभवों की चर्चा भी की जाएगी. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर भी लगाए जाएंगे. शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं आयुष्मान कार्ड योजना, किसान ड्रोन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के पंजीकरण भी किए जाएंगे. 

क्या कहना नगर निगम आयुक्त का 
भरतपुर नगर निगम आयुक्त बीना महावर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगाए जा रहे शिविर में आधार कार्ड अपडेशन, स्ट्रीट वेंडरर्स रजिस्टेशन और प्रमाण पत्र वितरित कार्य, उज्जवला गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य परीक्षण और डिजीटल लेनदेन आदि योजनाओं से संबंधित कार्य मौके पर ही किए जाएगें. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को कलेक्ट्रेट के सामने पार्क और नारायण गेट पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैंप आयोजित किया जाएगा. साथ ही 15 दिसंबर को वीपीएस पार्क और सेवर में शिविर का आयोजन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल... घोषणा का इंतजार, जाति साधने पर पूरी कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget