एक्सप्लोरर

Rajasthan: '31 अक्टूबर 1984 के बाद ही भारत के सेक्युलरिज्म का हो गया था खात्मा...', कांग्रेस विधायक अमीन खान का बयान

Barmer: विधायक अमीन खान ने कहा कि हम यह मानते है एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र भी हो जाएगा, लेकिन हमें मारेगा कोई भी नहीं. हिंदू धर्म का हम अच्छे से ज्ञान जानते हैं. हिंदू भी दूसरे इंसान की रक्षा करेगा.

Rajasthan Politics: राजस्थान की विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस विधायक अमीन खान का बयान सुर्खियों में है. बड़ी बात यह है कि अमीन खान ने उन बातों पर जोर दिया है, जिसपर उन्होंने कभी नहीं बोला. उन्होंने देश में सेक्युलरिज्म को लेकर कहा कि यहां अब सेक्युलरिज्म नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि एक दिन भारत भी हिंदू राष्ट्र हो जाएगा, लेकिन हमें फिर भी कोई नहीं मारेगा. हिंदू धर्म का ज्ञान हम जानते हैं. हिंदू दूसरों की रक्षा करेगा. विधायक के इस बयान को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

'भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र हो जाएगा' 
दरअसल, बाड़मेर जिले की शिव सीट से कांग्रेस के विधायक अमीन खान ने सदन में कहा, "हम तो भारत को 31 अक्टूबर 1984 के बाद से सेक्युलर देश मानते ही नहीं. उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 के दिन यहां से सेक्युलरिज्म का खात्मा हो गया है. हम यह मानते है कि एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र भी हो जाएगा, लेकिन हमें मारेगा कोई भी नहीं. हिंदू धर्म का हम अच्छे से ज्ञान जानते हैं. हिंदू भी दूसरे इंसान की रक्षा करेगा."

 

'धर्म निरपेक्ष सिर्फ कागजों में'
उन्होने कहा, "ये धर्म निरपेक्ष सिर्फ आपके कागजों में है. राजस्थान में हर स्कूल में एक संप्रदाय की पूजा से कार्यक्रम होता है. यह धर्म निरपेक्ष देश की मजबूती का निशान नहीं है. यह सब जानते हैं लेकिन डर के कारण कोई बोलता नहीं है." इस बात के बाद से इनके कई मायने निकाले जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि आपके जिले की स्थिति भी हमारे जिले जैसी ही होगी. रेगिस्तानी जिले में शिक्षकों के पदों को भरें.

शिव से विधायक हैं अमीन खान
बता दें कि बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र से अमीन खान विधायक हैं. शिव में अमीन खान की अच्छी पकड़ है. कई बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं.  2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 407320 है. यहां पूरी आबादी ग्रामीण क्षेत्र की है. वहीं कुल आबादी का 17.6 फीसदी अनुसूचित जाति और 5.4 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 81.62 फीसदी और 2014 लोकसभा चुनावों में 77.53 फीसदी मतदान हुआ था. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: 'भले ही धर्म परिवर्तन हो गया हो, हमारा खून राम-कृष्ण का है...' विधानसभा में बोलीं कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget