एक्सप्लोरर

Sheikh Hasina In Ajmer: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 8 को आएंगी अजमेर, कड़ी सुरक्षा के बीच करेंगी दरगाह जियारत

राजस्थान के अजमेर दरगाह पर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आगामी 8 सितंबर को जियारत करेगी. बांग्लादेश के पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं.

Rajasthan News: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (CM Sheikh Hasina) आगामी 8 सितंबर को अजमेर (Ajmer) आएंगी. यहां गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करेंगी. उनके आगमन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट है. जियारत के दौरान दरगाह में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी.

जिला प्रशासन कर रहा रिहर्सल
पीएम हसीना के दौरे को लेकर अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप, एसपी चूनाराम जाट, बांग्लादेश सरकार के डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल टीम के मोहम्मद शफीउल और अन्य अधिकारी दरगाह में सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों में जुटे हैं. दरगाह और आसपास के इलाकों में हाई सिक्योरिटी बंदोबस्त किए जा रहे हैं. दरगाह परिसर के निकट छतों पर हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे. देहली गेट, दरगाह बाजार, धान मंडी और अन्य निकटवर्ती इलाकों के साथ निजाम गेट से आस्ताना शरीफ तक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. जिला प्रशासन जयपुर रोड से सर्किट हाउस और सुभाष उद्यान, गंज सर्किल होते हुए कारकेड रूट पर रिहर्सल कर रहा है.

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
दरगाह के सभी गेट पर पुलिस और हाड़ी रानी बटालियन के जवान तैनात रहेंगे. क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जाएगी. दरगाह में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चालू करवाए हैं. अभय कमांड सेंटर से जुड़े शहर के सभी कैमरों के जरिए शहर की गतिविधियों पर अफसरों का विशेष फोकस रहेगा. सीआईडी और इंटेलिजेंस ब्यूरो भी गोपनीय जांच में जुटा है.

सिर्फ इन्हें मिलेगा दरगाह में प्रवेश
पीएम हसीना के आगमन से पहले दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन, जियारत कराने वाले खादिम, अंजुमन के कुछ पदाधिकारियों और दरगाह कमेटी के चुनिंदा सदस्यों को ही दरगाह में प्रवेश की अनुमति होगी. इनके अलावा दरगाह में किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं मिलेगी. गौरतलब है कि दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों और भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन पर दरगाह को खाली करवाया जाता है.

नगर निगम ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
वीवीआईपी यात्रा के दौरान कारों का काफिला गुजरने वाले मार्ग को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाया है. दरगाह बाजार में दुकानदारों के अतिक्रमण से रास्ता संकरा हो गया था. नगर निगम ने दरगाह बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटाया.

टूटी सड़कों पर बिछाया डामर
अजमेर में दरगाह बाजार, देहली गेट, गंज चौराहे तक क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य भी दिन-रात जारी है. प्रशासन आनन-फानन में डामर बिछाकर टूटी सड़कों की दशा सुधारने में जुटा है. जयपुर रोड से सावित्री कॉलेज रोड, नगीना बाग, बजरंगगढ़ चौराहे पर पेचवर्क किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget