एक्सप्लोरर

Watch: 'जयपुर में छात्र-छात्राओं से भरी बस पर पथराव, मच गई चीख-पुकार, गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Jaipur News: 'केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो साझा किया है, इसमें कुछ लोग जयपुर में एक बस पर हमला करते दिख रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में बीती रात एक ऐसी घटना का वीडियो सामने आया जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा. दरअसल जयपुर के मानसरोवर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर यूनिवर्सिटी की बस और कार की गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई. इस घटना के बाद बस चालक और कार चालक के बीच सड़क पर बहस शुरू हुई. इस दुर्घटना में कार का शीशा टूट गया और कार सवार युवकों ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट करने की कोशिश की.

इस दौरान बस में मौजूद छात्र-छात्राओं ने वीडियो बनाया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक गाली गलौच कर सरिया व पत्थरबाजी कर बस पर हमला बोल दिया.

इस वीडियो के आधार पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने बस पर हमला किया है. केंद्रीय मंत्री अपने ट्वीट के माध्यम से यह भी दावा किया कि राज्य में कानून का राज फिर से लौटेगा जिसमें बच्चे, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी सुखी और सुरक्षित महसूस करेंगे. 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर जयपुर की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'राजधानी जयपुर में बच्चों से भरी बस पर हमला हो गया. पिछले कुछ वर्षों में मासूमों तक को अराजकता की आंच झेलनी पड़ी है. बस कुछ दिन और …राजस्थान में बुरे दिनों का अंत अब निकट है. चुनाव के बाद कमल खिलेगा और क़ानून का राज फिर लौटेगा. बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी सुखी और सुरक्षित रहेंगे. ये गारंटी है.''

मानसरोवर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के दौरान जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर यूनिवर्सिटी की बस में करीब 25-30 छात्र छात्राएं बैठी थी. अचानक बस पर पत्थराव शुरू हो गया.ऐसा देख बस ड्राइवर ने बस को भगाया. पथराव से छात्र-छात्राएं डर गई, चीख-पुकार मच गई. आरोपियों ने काफी दूर तक बस का पीछा किया और उसे पर पत्थर फेंकते रहे.

बस ड्राइवर व बस में सवार छात्र छात्राओं का आरोप है कि हमने कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर डायल करके इस घटना की जानकारी दी थी. आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची. बदमाशों ने बस को चारों और से घेर लिया सड़क पर माहौल बिगड़ गया. कार सवार ने अपने कई लोगों को वहां पर इकट्ठा कर लिया. लाठी सरिया से बस पर हमला करते हुए बस पर पथराव किया जिससे बस के सारे कांच फूट गए.

इस वीडियो में एक व्यक्ति बस पर डंडे से हमला करते देखा जा सकता है, उसने डंडे से मारकर बस के शीशे तोड़ दिए. इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई. वीडियो में बस पर हमले करने वाले लोग गाली-गलौच भी करते दिख रहे हैं और डंडे मारकर बस के शीशे तोड़ रहे हैं, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोला है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: जबलपुर में 102 की बुजुर्ग ने किया मतदान, कब तक चलेगा विशेष कैटेगरी में वोटिंग का यह अभियान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget