एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीता पर विवादित बयान देकर घिरे BJP नेता गुलाब चंद कटारिया, अब दी ये सफाई

Gulab Chand Kataria controversial statement: उन्होंने कहा था कि रावण द्वारा सीतामाता का अपहरण पापा नहीं है. केवल सीता को ले गया था लेकिन कभी-भी उसने सीता को कलंकित नहीं किया.

Rajasthan News: अपने विवादित बयानों से पहचाने जाने और घिरे रहने वाले बीजेपी नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पहले भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप पर विवादित बयान दिया था जिससे पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए थे और अब उन्होंने श्रीराम की धर्मपत्नी सीता माता पर एक सभा को संबोधित करते हुए बयान दिया है. इस बयान पर कई नेताओं ने उनका विरोध किया और यहां तक कह दिया कि कटारिया को लंका भेज देना चाहिए.

क्या कहा था कटारिया ने
दरअसल 16 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ के बोहेड़ा ग्राम पंचायत में सभा हो रही थी. मंच से गुलाब चंद कटारिया संबोधित कर रहे थे. उनका एक वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा है कि रावण द्वारा सीतामाता का अपहरण पापा नहीं है. 37 सेकंड के इस वीडियो में कटारिया ने कहा कि "अगर खुद में दुर्गुण हैं तो उनको जलाओ, कमियों को जलाओ अच्छा आदमी बनने की कोशिश करो तभी वास्तव में रावण जलेगा. 

CUET 2022: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो कुछ बातों का रखें खास ख्याल, इस तरह की गलतियों से बचें

पूरा नहीं सुना गया-कटारिया
कटारिया ने कहा, रावण ने कोई बहुत बड़ा पाप तो किया नहीं था, केवल सीता को ले गया था लेकिन कभी-भी उसने सीता को कलंकित नहीं किया. जब तक सीता ने रावण को स्वीकृति नहीं दी तब उसे छुआ तक नहीं. कटारिया का यह वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में सियासत गरमा गई है. इस पर गुलाब चंद कटारिया का कहना है कि मेरा पूरा भाषण नहीं सुना गया सिर्फ दो लाइन निकाल दी. 

राम का अपमान किया-रणधीर
वीडियो वायरल पर कटारिया के धुर विरोधी कहे जाने वाले और वसुंधरा राजे के करीबी वल्लभनगर के पूर्व विधायक और जनता सेना प्रमुख रणधीर सिंह भींडर ने पलटवार करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा है कि कटारिया ने माता सीता और प्रभु श्रीराम का अपमान किया है. कटारिया ने कहा कि रावण ने माता सीता का अपहरण कर कोई गलत काम नहीं किया तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि कोई भी अपहरण कर ले और वह अपराध नहीं.  

भींडर ने कहा, कटारिया ने यह भी कहा कि सीता से अनुमति लेने के बाद रावण ने सीता को छुआ. कटारिया सीता के छूने की बात करके हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण को भी झुठला रहे हैं. भीडर ने तंज कसते हुए कहा कि कटारिया को उनके आदर्श पुरुष रावण के पास लंका भेज देना चाहिए. 

अपमान सहन नहीं किया जाएगा-तनवीर 
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के महामंत्री तनवीर सिंह कृष्णावत ने कहा है कि बीडेपी श्रीराम को अपना आदर्श बताती है और उसी बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष कटारिया माता सीता के अपहरण के मामले में रावण को क्लीन चिट देकर क्या साबित करना चाहते हैं? महाराणा प्रताप और श्रीराम का अपमान सहन नहीं किया जाएगा.

Delhi News: दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी रोजगार, आंगनबाड़ियों में व्यवसाय शुरू करने की दी जाएगी ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget