एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस में बड़ा उलटफेर, कई विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पायलट गुट के विधायक को सौंपा ये काम

Rajasthan Election 2023: प्रवक्ता में विधायक अमित चाचण, विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक प्रशांत बैरवा, खानु खान भुदावली, महेंद्र गहलोत, पंकज मेहता, अजय कछवाहा आरआर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है.

Rajasthan News: विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) से पहले राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में बड़ा फेरबदल हुआ है. कई विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो कई नए चेहरों को भी कमान मिली है. कहा जा रहा है कि इसे बहुत बड़े नजरिए से देखा जा रहा है. होने वाले चुनाव से पहले सभी जातियों को साधने के लिए संगठन में यह फेरबदल किए गए हैं. इसमें कई विधायक हैं और कई इसमें पार्टी के बड़े वफादार भी हैं. सचिन पायलट (Sachin Pilot) के सबसे खास विधायकों में से एक इंद्राज गुर्जर को भी प्रवक्ता बनाया गया है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो इससे संगठन में बन रहे दबाव को कम करने की एक कोशिश कही जा रही है. अभी और भी बदलाव होने की बात कही जा रही है.

इन्हें दी गई जिम्मेदारी 
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को संगठन में कई नई नियुक्ति की है. आठ नये प्रवक्ता बनाये गए हैं. सात मीडिया पैनलिस्ट और तीन मीडिया संयोजक बनाये गए हैं. प्रवक्ता में विधायक अमित चाचण, विधायक इंद्राज गुर्जर, विधायक प्रशांत बैरवा, खानु खान भुदावली, महेंद्र गहलोत, पंकज मेहता, अजय कछवाहा आरआर तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है. सात मीडिया पैनलिस्ट के रूप में राजेंद्र आर्य, प्रतिष्ठा यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल टाटिया, प्रतीक सिंह, किशोर शर्मा, भरत मेघवाल को नियुक्त किया गया है. पंकज शर्मा, सुभदेव सिंह चौहान और नितिन सारस्वत को मीडिया संयोजक बनाया गया है. 

प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे.

इंद्राज ने दिया धन्यवाद
विराटनगर से कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है. विधायक ने कहा कि इसके लिए आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष का बहुत-बहुत धन्यवाद. 

Doctor on Protest: सरकार की योजनाओं के तहत इलाज नहीं करेंगे 23 निजी अस्पताल, आईएमए ने सौंपा ज्ञापन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget