एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे के बयान से चढ़ा सियासी पारा, बोलीं- 'मनुष्य और मौसम एक जैसे, कब बदल जाए पता ही नहीं'

Vasundhara Raje News: अलवर में आयोजित शिव महापुराण कथा सोपान में राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचीं. वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं शिव भक्त हूं. शिव के सहारे हूं.

Vasundhara Raje News: राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के एक बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. उनके उस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, उन्होंने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मनुष्य और मौसम एक जैसे हैं.

ये दोनों कब बदल जाये पता ही नहीं चलता, लेकिन सभी मनुष्य एक जैसे नहीं होते. राजे ने ये बातें मंगलवार को अलवर में आयोजित शिव महापुराण कथा सोपान के अवसर पर कहीं हैं. उन्होंने कहा कि जीवन संघर्ष भी एक समुद्र मंथन जैसा ही है. जिसमें से अमृत ही नहीं, विष भी निकलता है. उस विष को पीने वाला ही सच्चा शिव भक्त होता है.

राजे बोलीं- मैं शिवभक्त हूं 

वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं शिव भक्त हूं. शिव के सहारे हूं. पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकालेश्वर का भव्य कोरिडोर बनवाया.

अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उन पर बड़ी कृपा है, इसलिए उन्हें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का अवसर मिला. पूर्व सीएम ने कहा कि सत्य ही ईश्वर है. सत्य ही शिव है. इसलिए यदि शिव को अपनाना है तो सत्य पर रहो, फिर आपको किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है.

पीएम मोदी के कार्यों की सराहना 

यहां पर राजे ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों की चर्चा की है. उन्होंने वाराणसी, अयोध्या और उज्जैन में हुए मंदिरों के विकास कार्यों की सराहना की है. इसके कई भी कई संकेत हैं. पिछले दिनों कई बार मंच और सभाओं में वसुंधरा राजे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. अब यहां पर भी पीएम के कार्यों की सराहना की है. चुनाव में अभी यहां पर किसी की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई. ऐसे में राजे के इन भाषणों में पीएम की बातें करना कई तरह के राजनीतिक संकेत की तरफ इशारा किया है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget