एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं...' पीएम मोदी ने क्यों कह दी ये बात

Rajasthan Election 2023 News: पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा का चुनाव है.

PM Modi In Jhunjhunu: राजस्थान में शनिवार (25 नवंबर) को विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे लेकर चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है. पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान में विभिन्न जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित किया. प्रधानमंत्री कांग्रेस पर हमलावर नजर आए. आज देश भर में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच को लेकर लोगों में उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा. 

झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,"एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया.ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था. जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे. जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?"

चुरू के तारानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिए रन बनाता है लेकिन कांग्रेस वालों में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर, ये लोग एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं. कांग्रेस सरकार के 5 साल एक-दूसरे को रन आउट करने में बीत गए. जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं और बाकी जो हैं वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप बीजेपी को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को आउट कर देंगे. बीजेपी विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी."

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उसने केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की परंपरा विकसित की है. मोदी झुंझुनूं में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ एक ही परंपरा विकसित की है भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण ... इस नीति पर चलते हुए कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया है.’’ मोदी ने इससे पहले तारानगर में भी चुनावी सभा को भी संबोधित किया और पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: RAS Result: उदयपुर की आकांक्षा की आरएएस में छठी रैंक, जानिए कैसे बिना कोचिंग की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget