एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की नजर, जानें यहां का चुनावी समीकरण

Rajasthan: जोधपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों में सूरसागर सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. कांग्रेस बीजेपी की इस परंपरागत सीट पर जीत हासिल करने की हमेशा से कोशिश कर रही है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकि हैं. ऐसे में प्रत्याशी भी टिकट की दौड़ में जुट चुके हैं. प्रदेश में कई ऐसी विधानसभा हैं, जिस सीट पर टिकट की दावेदारी करने वाले एक एक दर्जन से ज्यादा हैं. वहीं जोधपुर (Jodhpur) की सूरसागर विधानसभा सीट की बात करें तो ये सीट 2008 के सीमांकन के बाद से बीजेपी (BJP) के पास रही है.

2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महिला और वयोवृद्ध उम्मीदवार सूर्यकांता व्यास ने कांग्रेस (Congress) के अयूब खान को हराकर जीत हासिल की थी. वो ही यहां से मौजूदा विधायक हैं. दरअसल, जोधपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों में सूरसागर सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. कांग्रेस बीजेपी की इस परंपरागत सीट पर जीत हासिल करने की हमेशा से कोशिश कर रही है.

CM गहलोत को जिताऊ उमीदवार की तलाश
इस बार सीएम अशोक गहलोत सूरसागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के लिए यहां से पार्टी का उम्मीदवार बदल रहे हैं. वहीं बीजेपी भी सूरसागर विधानसभा सीट को लेकर जिताऊ उम्मीदवारों तलाश में है. कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों में अधिवक्ता आनंद पुरोहित, अजय त्रिवेदी अजय शर्मा,अनिल टाटिया पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, नरेश जोशी, सलीम खान, जफर खान सिंधी, डॉक्टर अयूब खान,साबुद्दीन खान का नाम शामिल है. 

2 लाख 86 हजार से ज्यादा मतदाता
कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकतर इस सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया जाता रहा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी टिकट दावेदारों के कुछ नाम सामने आए हैं. इसमें मौजूदा विधायक सूर्यकांता व्यास, जगत नारायण जोशी देवेंद्र जोशी नरेंद्र कछवाहा, वरुण धानदिया, राजेंद्र बोराणा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित और भी दूसरे नाम शामिल हैं. बता दें सूरसागर विधानसभा सीट पर मतदाता 2 लाख 86 हजार से ज्यादा हैं.

इस विधानसभा सीट पर अधिकतर मतदाता माली, ब्राह्मण, मुस्लिम, एससी-एसटी, सिंधी, जैन, महेश्वरी, जाट, और रावण राजपूत समुदाय से हैं. सूरसागर विधानसभा सीट का सूरसागर क्षेत्र सांप्रदायिक हिंसा की दृष्टि से काफी सेंसिटिव माना जाता है.

यहां से कब कौन जीता

  • 1977 नरपत राम बरवाड़- कांग्रेस
  • 1980 नरपत राम बरवाड़- कांग्रेस
  • 1985 नरपत राम बरवाड़- कांग्रेस
  • 1990 मोहन मेघवाल- बीजेपी
  • 1993 मोहन मेघवाल- बीजेपी
  • 1998 भंवर लाल बला- कांग्रेस
  • 2003 मोहन मेघवाल-बीजेपी
  • 2008 सूर्यकांत व्यास- बीजेपी
  • 2013 सूर्यकांत व्यास- बीजेपी
  • 2018 सूर्यकांत व्यास- बीजेपी

Rajasthan Elections 2023: गोविंद सिंह डोटासरा का BJP पर बड़ा जुबानी हमला, बोले- 'सीपी जोशी को अध्यक्ष क्यों बनाया जब...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget