एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के रण में कूदी ओवैसी की पार्टी AIMIM, तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान, जानें- किसे मिला टिकट

Rajasthan Election 2023: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही है और कोशिश होगी कि उम्मीदवार इसमें बेहतर प्रदर्शन करें.

Rajasthan Election 2023 News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं तथा प्रदेश इकाई के परामर्श से और नामों की घोषणा की जाएगी.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही है और कोशिश होगी कि उम्मीदवार इसमें बेहतर प्रदर्शन करें.

पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से जमील खान, सीकर की फतेहपुर से जावेद अली खान और भरतपुर की कामां सीट से इमरान नवाब को उम्मीदवार बनाया है. राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा.

ओवैसी ने कहा,‘‘ पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं तथा प्रदेश इकाई के परामर्श से और नामों की घोषणा की जाएगी. पार्टी राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही है और यह प्रयास रहेगा कि उम्मीदवार इसमें बेहतर प्रदर्शन करें.’’

गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के चौधरियों का ‘एलीट क्लब’- ओवैसी
AIMIM को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे उनकी पार्टी की अहमियत कम नहीं होगी.

उन्होंने कहा,‘‘यह (इंडिया) गठबंधन धर्मनिरपेक्षता के चौधरियों का ‘एलीट क्लब’ है. इस क्लब में बड़े-बड़े लोग बैठते हैं. इसमें हम जैसे लोगों की जरूरत नहीं है और न ही हम इसमें शामिल होने का शौक रखते हैं. हम तो अपना काम करते रहेंगे.’’

बाद में सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे के भींचरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ‘‘निकम्मेपन, उनकी दोहरी नीतियों और झूठे वादों’’ के कारण BJP सत्ता में है.

ओवैसी ने कहा, 'आज अगर BJP सत्ता में है तो अशोक गहलोत और राहुल गांधी की वजह से है. नरेन्द्र मोदी देश के दो-दो बार प्रधानमंत्री बन गए ... इनके निकम्मेपन की वजह से, इनकी दोहरी नीतियों और झूठे वादों की वजह से BJP कामयाब हो जाती है.'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस AIMIM को BJP की टीम बताती है जबकि BJP कहती है कि वे आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget