एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में AAP का उम्मीदवार, तेलंगाना में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें- क्या है मामला

Rajasthan Election: आम आदमी पार्टी ने आभूषण व्यापारी और पनवार निवासी दीपेश सोनी (32) को राजस्थान के  झालावाड़ की खानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. उनको तेलंगाना में पुलिस ने हिरासत में लिया.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महीने भर से भी कम समय बचा है. प्रदेश की दो मुख्य पार्टियों बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनावी मैदान में है. राजस्थान चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जहां चुनावी तैयारी में जुटे हैं, तो वहीं एक प्रत्याशी के खिलाफ हैदराबाद में धोखाधड़ी का आरोप लगा है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में AAP के एक उम्मीदवार पर  तेलंगाना (Telangana) में पुलिस ने कुछ लोगों को धोखा देने का मामला दर्ज किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने AAP उम्मीदवार को हिरासत में भी ले लिया है.

आम आदमी पार्टी ने आभूषण व्यापारी और पनवार निवासी दीपेश सोनी (32) को राजस्थान के झालावाड़ की खानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. वहीं इस मामले पर पनवार पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर दिनेश शर्मा ने कहा कि आभूषण व्यापारी सोनी अक्सर व्यावसायिक यात्राओं पर हैदराबाद जाते थे. अधिकारी के मुताबिक दीपेश सोनी 26 अक्टूबर को ऐसी ही एक यात्रा पर हैदराबाद गए, लेकिन उन्होंने अपने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया.

पुलिस हिरासत में AAP उम्मीदवार
स्टेशन हाउस ऑफिसर दिनेश शर्मा ने कहा कि इसके बाद उनके पिता ने 28 अक्टूबर को पनवार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शर्मा ने कहा कि इसके बाद सोनी के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करके, राजस्थान पुलिस की एक टीम रविवार को तेलंगाना के बसेराबाद पहुंची और उन्हें स्थानीय पुलिस की हिरासत में पाया. उन्होंने कहा कि सोनी पर शनिवार को एक स्थानीय व्यापारी को धोखा देने का मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ तेलंगाना के बसेराबाद पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत FIR दर्ज की गई.

शर्मा ने कहा, अब तक उन पर धोखाधड़ी के दो और मामले दर्ज किए गए, जिनमें से एक पिछले हफ्ते और दूसरा 15 सितंबर को दर्ज किया गया था. बता दें पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवार की सूची में दीपेश सोनी झालावाड़ की खानपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान कराया जाएगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. साथ ही नतीजों का एलान भी तीन दिसंबर को ही किया जाएगा.

Rajasthan Election 2023: बचे हुए उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस करेगी मंथन, आज आ सकती है 30 प्रत्याशियों की चौथी सूची

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget